Homemade Brownie Recipe: मीठे में बनाएं ये टेस्टी डिश, स्वाद ऐसा जो सभी का दिल जीत ले
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 02 Jan 2026 12:44 PM
ब्राउनी (AI Image)
Homemade Brownie Recipe: अगर आप भी मीठे में कुछ नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो ब्राउनी को ट्राई कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं ब्राउनी को बनाने की आसान विधि.
Homemade Brownie Recipe: ब्राउनी का नाम सुनते ही में मुंह में पानी आ जाता है. बाहर से हल्की क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ब्राउनी का स्वाद बच्चे-बड़ों सभी को पसंद आती है. बच्चे अक्सर ब्राउनी खरीदने की जिद करते हैं. आप घर पर ही ब्राउनी बनाकर बच्चों की फरमाइश पूरी कर सकते हैं. ब्राउनी को देखकर बच्चों का चेहरा भी खुशी से खिल उठेगा. आप ब्राउनी को बिना ओवन के भी तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं ब्राउनी को तैयार करने का आसान तरीका.
ब्राउनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- बटर- आधा कप
- चीनी- 1 कप
- डार्क चॉकलेट- आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
- वनीला एसेंस- 1 छोटा चम्मच
- मैदा- 1 कप
- दही- 3 बड़े चम्मच
- कोको पाउडर- 2 चम्मच
- बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- नमक- चुटकी भर
- बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
- दूध- आधा कप
ब्राउनी को कैसे तैयार करें?
- ब्राउनी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी गर्म करें. इस बर्तन के ऊपर आप दूसरा बर्तन रखें और ऊपर वाले बर्तन में आप बटर और कद्दूकस किया हुआ डार्क चॉकलेट को डालकर मिक्स करें और इसे पिघलने दें. जब ये पिघल जाए तब आप इसे उतार लें.
- अब आप एक कड़ाही में 1 कप नमक डाल दें और ढककर 10 मिनट के लिए गर्म होने दें.
- अब आप चॉकलेट और बटर के मिश्रण में चीनी डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद आप दही को डाल दें.
- इसमें आप मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छानकर डाल दें. अब आप इसमें दूध को डाल दें. वनीला एसेंस और चुटकी भर नमक डालकर अच्छे से मिला लें. अब आप चौकोर आकार का केक टिन को लें और इसे अच्छे से बटर से ग्रीस कर लें. तैयार मिश्रण को इसमें डाल दें.
- अब आप कड़ाही में छोटा सा स्टैंड रखें. स्टैंड के ऊपर आप टिन को रख दें. ढक्कन बंद कर दें और धीमी आंच पर 30-35 मिनट तक पका लें. इसे आप बाहर निकाल लें और ठंडा होने दें. जब ये ठंडा हो जाए तब इसे चाकू की मदद से चौकोर शेप में काट लें और सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Winter Special Suji Snacks Ideas: सर्दियों में सूजी से तैयार करें लाजवाब स्नैक्स, ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज
यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










