Winter Special Suji Snacks Ideas: सर्दियों में सूजी से तैयार करें लाजवाब स्नैक्स, ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Winter Special Suji Snacks Ideas ( AI Image)

Winter Special Suji Snacks Ideas: सूजी का इस्तेमाल करके आप स्वादिष्ट स्नैक्स बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कुछ स्नैक्स आइडियाज जिन्हें आप ठंड के मौसम में आसानी से सूजी से तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Winter Special Suji Snacks Ideas: हर बार बेसन से बने स्नैक्स खाकर आप भी बोर हो चुके हैं और स्नैक्स में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. सर्दियों में आप भी गरमा-गरम स्नैक्स खाना पसंद है तो सूजी से इन रेसिपीज को बना सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ स्नैक्स आइडियाज जिन्हें आप सूजी से तैयार कर सकते हैं. 

सूजी अप्पे 

suji appe
Suji appe ( ai image)

सर्दियों की सुबह नाश्ते में आप झटपट नाश्ता बनाना चाहते हैं तो सूजी अप्पे को ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को दही के साथ अच्छे से मिलाकर कुछ देर के लिए भिगो दें. अब आप इसमें गाजर, बीन्स, प्याज, शिमला मिर्च को बारीक काटकर डाल दें. फिर नमक को मिला दें. अप्पे पैन में थोड़ा-सा तेल डालें और घोल को सांचे में भर दें. इसे आप पका लें और चटनी के साथ सर्व करें. 

सूजी मोमोज 

suji momos
Suji momos (ai image)

ठंड के मौसम में शाम में मोमोज खाने का मजा ही कुछ और होता है. आप सूजी से टेस्टी मोमोज बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप सूजी को मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लें. सूजी में नमक और थोड़ा तेल डाल दें. फिर इसमें पानी डालकर इसे गूंथ लें. आप पत्तागोभी, प्याज, गाजर, अदरक और लहसुन को बारीक काट लें. इसमें आप सोया सॉस, नमक और काली मिर्च पाउडर मिला दें. अब आप सूजी के मिश्रण से छोटे हिस्से लें और गोल बेल लें. बीच में आप एक चम्मच सब्जियों के मिश्रण को रखें. किनारों को जोड़कर बंद कर दें. मोमोज को आप स्टीम करें और चटनी के साथ सर्व करें. 

सूजी टिक्की 

suji tikki
Suji tikki (ai image)

सर्दियों में शाम के नाश्ते में आप सूजी टिक्की बना सकते हैं. सूजी टिक्की बनाने के लिए सूजी को हल्का भूनें. इसके बाद आप एक कड़ाही में तेल डाल दें. इसमें आप प्याज, बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च, उबले हुए मटर और उबले हुए आलू डालकर पका लें. इसमें आप पानी डालें और जब पानी में उबाल आ जाए तब आप धीरे-धीरे सूजी को डाल दें. इसे लगातार चलाते रहें. इसमें आप धनिया पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला को डाल दें. मिश्रण को गाढ़ा होने तक पका लें. इसे ठंडा कर लें. अब आप मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और गोल कर के चिपटा कर लें. तवे पर थोड़ा तेल डालें और टिक्की को पका लें. 

सूजी के पकौड़े 

suji pakora
Suji pakora (ai image)

शाम में आप भी पकौड़े खाना पसंद करते हैं तो सूजी के पकौड़े को बना सकते हैं. सूजी के पकौड़े बनाने के लिए सूजी और दही को लें. इसमें आप प्याज, पत्तागोभी, गाजर और धनिया पत्ती को बारीक काट कर डाल दें. बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, जीरा और नमक मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. मिश्रण के छोटे-छोटे हिस्से को तेल में डालकर क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Hara Chana Chilla: ठंड के दिनों में हरे चने से बनाएं टेस्टी चीला, घरवालों को आएगा खूब पसंद

यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola