मुरली वाले हौसला ने दी मौत को मात, लेकिन सांप काटने के बाद की ऐसी गलती जो हर लोग करते हैं

Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Jun 2025 8:45 PM

विज्ञापन

Pic Credit- X Handle Murliwale Hausla

Murliwale Hausla: मशहूर स्नैक कैचर मुरली वाले हौसला को कोबरा ने डंस लिया, लेकिन उन्होंने मौत को मात दी. हालांकि उन्होंने एक आम लेकिन खतरनाक गलती कर दी- वह है मुंह से खून चूसना. जानिए क्यों डॉक्टर इस तकनीक को गलत मानते हैं और सांप के काटने के बाद क्या करना चाहिए.

विज्ञापन

Murliwale Hausla: मशहूर स्नैक कैचर मुरली वाले हौसला ने आखिरकार मौत को मात दे ही दी. 4 जून को एक कोबरा ने उन्हें काट लिया था. ये घटना जलालपुर के चकताली गांव में जाल में फंसे सर्प को रेस्क्यू करने के दौरान हुई. हालांकि दो दिन तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी है. इस घटना के बाद लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा कि जो अब तक हजारों सापों को बचा चुका है, उन्होंने ऐसी क्या गलती कर दी थी कि उन्हें यह दिन देखना पड़ा. अलग अलग मीडिया चैनलों से बात करते हुए उन्होंने इसका कारण बता दिया था.

मुरली वाले हौसला ने सांप काटने के बाद क्या गलती की थी

लेकिन मुरली वाले हौसला ने सांप के डंसने के बाद भी एक गलती की थी. आप सोच रहे होंगे वह गलती क्या थी. दरअसल घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पता चला कि उन्होंने सांप के काटने के बाद अपने मुंह से खून को चूस कर बाहर निकाला. डॉक्टरों की मानें तो ऐसा करना न सिर्फ खतरनाक है बल्कि अप्रभावी भी है. यही गलतियां कई इंसान करते हैं. जिससे मामला सुधरने की बजाय और बिगड़ जाता है.

Also Read: Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं संस्कृत भाषा से प्रेरित कुछ यूनिक नाम, देखें लिस्ट और अर्थ

क्यों खतरनाक है जहर चूसकर निकालना?

  • कई विशेषज्ञों ने ये बताया है कि सांप काटने के तुरंत बाद जहर रक्तप्रवाह (bloodstream) में तेजी से पहुंचना शुरू कर देता है. ऐसे में उसे बाहर चूसना व्यर्थ होता है.
  • अगर चूसने वाले के मुंह में कोई छोटा घाव या कट हो, तो जहर उसके शरीर में भी प्रवेश कर सकता है.
  • मुंह से खून निकाल थूकने के दौरान मुंह में मौजूद बैक्टीरिया जख्म में चले जाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और हालत गंभीर हो सकती है.
  • ऐसा करने से वक्त की बर्बादी होती है. याद रखें कि सांप काटने के बाद इंसान का एक एक मिनट कीमती होता है. मुरली वाले हौसला ने भी एक मीडिया चैनल से बात करते हुए ये स्वीकार किया था कि सर्प के प्रभाव में आने के बाद मुंह से खून निकालकर थूकना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा था कि सांप के डंसने के बाद वे बाइक से ही अस्पताल चल दिया. उनके पास केवल 40 मिनट का समय था लेकिन वह 38 मिनट में अस्पताल पहुंच गये थे.

Also Read: बच्चों की जिद से हो गये हैं परेशान तो इन 7 स्मार्ट तरीकों से करे हैंडल, बन जाएंगे सुपर पैरेंट्स

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola