Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं संस्कृत भाषा से प्रेरित कुछ यूनिक नाम, देखें लिस्ट और अर्थ

Updated:
विज्ञापन
Baby Names

pic credits: pexels

Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए संस्कृत भाषा से प्रेरित एक नाम चुन सकते हैं. ये सभी नाम सुनने में खूबसूरत होने के साथ ही इनके अर्थ भी काफी मनमोहक हैं.

विज्ञापन

Baby Names: घर पर जब एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी के मन में सिर्फ यह ख्याल होता है कि इसे किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. घर पर जब एक बेटी का जन्म होता है तो पूरे परिवार पर कई तरह की जिम्मेदारियां आ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इस बच्चे के लिए एक नामा का चुनाव करने की. आज इस आर्टिकल में हम आपकी बेटी के लिए संस्कृत भाषा से प्रेरित नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. इस लिस्ट में से आप अपनी बेटी के लिए कोई सा भी एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम चुन सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके अर्थ.

संस्कृत भाषा से प्रेरित आपकी बेटी के लिए कुछ नाम

  • आरुण्या: इस नाम का अर्थ होता है सूरज की पहली किरण.
  • अदिति: इस नाम का अर्थ होता है सार्वभौमिक.
  • अमाला: इस नाम का अर्थ होता है सबसे शुद्ध.
  • अमोदिनी: इस नाम का अर्थ होता है खुश लड़की.
  • अन्विता: इस नाम का अर्थ होता है अवशोषित.
  • भूमि: इस नाम का अर्थ होता है धरती.
  • चन्द्रभा: इस नाम का अर्थ होता है चंद्रमा की रोशनी.
  • चारुशीला: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर चरित्र या व्यक्तित्व.
  • धुनि: इस नाम का अर्थ होता है नदी.
  • द्युति: इस नाम का अर्थ होता है जो प्रकाश के समान उज्ज्वल है.
  • एकपर्णिका: इस नाम का अर्थ होता है देवी दुर्गा.
  • हिमाक्षी: इस नाम का अर्थ होता है सुनहरी आंखें.
  • हिरण्या: इस नाम का अर्थ होता है सोना.
  • कुसुमिना: इस नाम का अर्थ होता है फूल.
  • लावंतिका: इस नाम का अर्थ होता है एक राग.
  • मिताली: इस नाम का अर्थ होता है दोस्ताना.

Also Read: Baby Names: सुख-समृद्धि से भरा रहेगा जीवन, अपनी राजकुमारी के लिए यहां से चुनें मां पार्वती से प्रेरित नाम

Also Read: Baby Names: आपकी प्यारी से बेटी के लिए ये हैं सबसे खूबसूरत और यूनिक नाम, साथ ही जानें अर्थ

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola