Morari Bapu: अगर लक्ष्य पर कोई न हंसे, तो वह छोटा… पढ़ें मोरारी बापू के जीवन बदलने वाले विचार

morari bapu
Morari Bapu: मोरारी बापू एक प्रसिद्ध राम कथा वाचक हैं. देश से लेकर विदेश में उनकी रामकथा बहुत ही लोकप्रिय हैं. उनके उपदेश जीवन का मार्गदर्शन करने का काम करती हैं.
Morari Bapu: मोरारी बापू भारत के महान कथाकारों में से एक है. इनका पूरा नाम मोरारीदास प्रभुदास हरियानी है. इनकी कथाएं केवल भारत में नहीं, बल्कि देश-विदेश में भी प्रचलित है. मोरारी बापू बचपन से ही राम कथा, भजन और कहानियों को सुनते आए हैं. इसलिए उनका मन भी ईश्वर के भजन-कीर्तन में रम गया. भारत में बड़ी संख्या में उनके अनुयायी हैं, जो कि उनके विचारों और उपदेशों को अपने जीवन में उतारते हैं. ऐसे में आज आपको मोरारी बापू के कुछ अनमोल विचार के बारे में बताने जा रहें है, जो जीवन को नई दिशा देने में मदद करेंगी.
- मोरारी बापू कहते हैं कि अगर आपका लक्ष्य बड़ा हो और उस पर हंसने वाले कोई न हो, तो समझना की अभी आपका लक्ष्य बहुत छोटा है. इसके मायने यह माना जा सकता है कि अगर आपने कोई लक्ष्य बनाया है और उसमें कोई बाधा नहीं आ रही है, तो एक बार अपने लक्ष्य पर खुद से विचार करें.
यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: कैंची धाम जाने की सोच रहे हैं, तो इन जगहों की भी जरूर करें दर्शन, मिलेगा नीम करोली बाबा का आशीर्वाद
- मोरारी बापू के अनुसार, इंसान मृत्यु से नहीं मरता, भय से मरता हैं. इसका मतलब इंसान की मृत्यु तब नहीं होती जब वो मर जाता है, बल्कि इंसान जब अपने जीवन में हार मान लेता है कुछ कोशिश नहीं करता है किसी भी काम को बेहतर करने के लिए, तो वो इंसान जिंदा होकर भी मरा हुआ होता है.
- मोरारी बापू कर्म सिद्धांत पर बहुत ही अच्छी बात कहते हैं. उन्होंने कर्म सिद्धांत को लेकर कहा है कि कर्म से छुटकारा पाना बहुत मुश्किल होता है. इसका अर्थ है कि हम जो भी कर्म करते हैं, चाहे वह अच्छे हों या बुरे, जीवन को एक न एक दिन जरूर प्रभावित करता है.
यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की ये 3 अनमोल सीख, जो भर देंगी आपके घर की खाली तिजोरी
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










