ePaper

Monsoon Hair Care: बारिश के दिनों में बालों का झड़ना कहीं बन न जाए गंजेपन का कारण, आज ही शुरू करें इन ऑइल्स का इस्तेमाल

Updated at : 30 Jun 2025 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
monsoon hair care tips

AI generated image

Monsoon Hair Care: अगर बारिश के दिनों में आपको भी हेयरफॉल की समस्या होती है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे ऑइल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपके बालों को झड़ना बंद हो जाएगा और साथ ही नए बल भी उगने लगेंगे.

विज्ञापन

Monsoon Hair Care: बारिश के दिनों में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन जाती है. कई ऐसे लोग होते हैं जो इन दिनों में बालों के झड़ने की समस्या से काफी ज्यादा जूझते हैं. अगर बारिश के इन दिनों में आपको भी ऐसी कोई समस्या रहती है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा मददगार होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर ऑइल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना बंद तो होता ही है बल्कि साथ ही बालों का उगना एक बार फिर से शुरू भी हो जाता है. चलिए इन ऑइल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

रोजमेरी एसेंशियल ऑयल

बारिश के दिनों में आपको अपने बालों पर रोजमेरी एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इसे इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको रोजमेरी एसेंशियल ऑयल को नारियल या फिर जोजोबा ऑयल में अच्छे से मिक्स कर लेना है और फिर से अपने स्कैल्प और बालों का अच्छे से मसाज करना है. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपके नए बाल उगना शुरू हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

भृंगराज ऑयल का इस्तेमाल

भृंगराज ऑयल को आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसके इस्तेमाल से आपके स्कैल्प में ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है और आपके बालों के जड़ों को न्यूट्रिशन भी मिलता है. इसके नियमित इस्तेमाल से आपके नए बाल उगना शुरू हो सकते हैं.

एलोवेरा जेल और तिल के तेल का इस्तेमाल

एलोवेरा जेल को ऐसे भी बालों के लिए काफी काम का माना जाता है. वहीं, जब आप इसमें तिल के तेल को मिलाकर इसका इस्तेमाल अपने बालों पर करते हैं तो यह काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. जब आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल स्कैल्प करते हैं तो आपके बालों के जड़ों की न्यूट्रिशन मिलता है और साथ ही स्कैल्प को ठंडक भी मिलता है.

ये भी पढ़ें: Dyed Hair Care: बालों में कलर नहीं टिकता ज्यादा दिनों तक? लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola