ePaper

Dyed Hair Care: बालों में कलर नहीं टिकता ज्यादा दिनों तक? लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

Updated at : 14 May 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
hair dying tips

AI generated image

Dyed Hair Care: अगर आपके बालों का रंग ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता है तो ऐसे में आपको इन टिप्स को अपनाना चाहिए. जब आप बालों को रंगने के बाद इन टिप्स को फॉलो करते हैं तो ऐसे में यह रंग आपके बालों पर ज्यादा दिनों तक रहता है.

विज्ञापन

Dyed Hair Care: जब आप अपने बालों को रंगते हैं या फिर उसे डाय करते हैं तो वह आपको एक नया लुक तो देता ही है बल्कि आपके अंदर एक नया कॉन्फिडेंस भी बूस्ट होता है. बालों को रंगने के बाद हम अपने आप में एक नए इंसान जैसा महसूस करते हैं. जब बालों को हम रंगते हैं तो इसके बाद सबसे बड़ी समस्या जो आती है वह है उसका रंग जल्दी उतर जाने की. जब आपके बालों का रंग उतर जाता है तो उससे आपका लुक तो खराब होता ही है बल्कि साथ ही आपको बाल रूखे और बेजान भी लगने लगते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने हेयर कलर को ज्यादा दिनों तक फ्रेश और नए जैसा रख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

इस तरह से धोएं अपने बाल

अगर आप अपने हेयर कलर को ज्यादा दिनों तक फ्रेश और शाइनी बनाये रखना चाहते हैं तो आपको अपने बालों को धोने के लिए एक सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे आपके बालों को फीका होने से बचाकर रखने में मदद करता है. इसके अलावा अगर आपको अपने बालों के कलर को फ्रेश रखना चाहते हैं तो आपको अपने बालों को ठंडा या फिर हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

कलर प्रोटेक्टिंग कंडीशनर का इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों का रंग ज्यादा दिनों तक टिका रहे तो ऐसे में आपको कलर प्रोटेक्टिंग कंडीशनर या फिर हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. इनके इस्तेमाल से आपके जरूरी न्यूट्रिएंट्स तो मिलते ही हैं बल्कि साथ ही कलर भी लॉक हो जाता है. बालों के रंग को बरकरार रखने के लिए आपको नारियल या फिर आर्गन ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए.

क्लोरीन से बालों को बचाएं

अगर आप अपने बालों के रंग को ज्यादा समय तक नए जैसा रखना चाहते हैं तो आपको स्विमिंग पूल में जाने से बचना चाहिए. स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरीन पाया जाता है जो आपके बालों के रंग के उतर जाने का एक मुख्य कारण बनता है.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: आपके बालों की चमक और खूबसूरती के सभी हो जाएंगे दीवाने, घर पर मौजूद इन नैचुरल कंडीशनर्स का करें इस्तेमाल

हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बचें

अगर आप अपने बालों के रंग को पहले दिन जैसा ही बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में हीटिंग टूल्स से जितना हो सके दूरी बनाकर रखें. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप धूप में ज्यादा देर न रखें। सूर्य की किरणों की वजह स भी आपके बालों का रंग फीका हो जाता है.

बालों को धोने में न करें जल्दबाजी

जब आप बालों को कलर करते हैं तो उसे 2 से 3 दिन तक आपको धोने से बचना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बालों में लगा हुआ रंग अच्छी तरह से अपनी जगह पर सेट हो जाता है. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप अपने बालों को हफ्ते में दो बार से ज्यादा न धोएं.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: बेजान बालों की समस्या से छुटकारा पाना अब और भी ज्यादा आसान, घर पर बने ये सीरम करेंगे आपकी मदद

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola