ePaper

Hair Care Tips: बेजान बालों की समस्या से छुटकारा पाना अब और भी ज्यादा आसान, घर पर बने ये सीरम करेंगे आपकी मदद

Updated at : 13 May 2025 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
home made hair serum

AI Generated Image

Hair Care Tips: अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं तो ऐसे में घर पर तैयार किये गए ये हेयर सीरम आपके लिए काफी काम के साबित होने वाले हैं. जब आप नियमित तौर पर इनका इस्तेमाल करना शुरू करेंगे तो आपके बाल देखते ही देखते खूबसूरत और हेल्दी हो जाएंगे.

विज्ञापन

Hair Care Tips: गर्मियों के इस मौसम में यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि हम अपने बालों का ख्याल सही तरीके से रखें. ऐसा इसलिए कि जब गर्मियों में हम अपने बालों की जरूरतों को नजरअंदाज करते हैं तो इसका काफी बुरा असर हमारे बालों पर पड़ता है. जब हम बालों को अनदेखा करते हैं तो वे काफी ज्यादा बेजान और रूख हो जाते हैं और साथ ही झड़ने भी लगते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्होंने अपने बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए हर तरीका और प्रोडक्ट आजमा लिया लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ. आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर सीरम के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप काफी आसानी से अपने घर पर ही तैयार कर सकते हैं. जब आप इनका इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो आपके बेजान बालों में एकनयी जान आ सकती है. तो चलिए घर पर बनाये गए इन सीरम के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कोकोनट ऑयल सीरम

कोकोनट ऑयल को आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह आपके बालों को मॉइस्चर देने के साथ ही उसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी प्रोवाइड करता है. कोकोनट हेयर सीरम को घर पर तैयार करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको नारियल के तेल और बादाम के तेल को बराबर मात्रा में अच्छी तरह से मिला लेना है और फिर इसे हल्का गर्म कर लेना है. अब आपको इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लेना है. इसे पूरी रात अपने बालों पर लगा रहने दें और सुबह एक माइल्ड शैंपू की मदद से धो ले.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

हनी एंड योगर्ट सीरम

शहद और दही दोनों ही चीजों को हमारे बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इन दोनों ही चीजों का इस्तेमाल बालों को खूबसूरत और मजबूत बनाये रखने के लिए काफी लंबे समय से किया जाता रहा है. इन दोनों ही चीजों के इस्तेमाल से आपके बाल सॉफ्ट बनते हैं और साथ ही न्यूट्रिएंट्स की कमी को भी पूरा किया जा सकता है. इस सीरम को घर पर तैयार करने के लिए आपको दो बड़े चम्मचों में दही को लेकर उसमें एक बड़े चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिला देना होगा. इसे अपने बालों पर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर शैंपू से बालों को अच्छी तरह से धो लें.

एलोवेरा हेयर सीरम

आपके बालों के लिए शायद ही एलोवेरा से बेहतर और कुछ हो. यह आपके बालों को सॉफ्ट बनाता है और इसके साथ ही उसे हायड्रेट भी करता है. इस सीरम को घर पर तैयार करने के लिए आपको दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच जोजोबा ऑयल को एक कटोरे में डालकर अच्छी तरह से मिला लेना है. अब आपको इसे अपने भीगे हुए बालों पर अच्छी तरह से लगा लेना है और आधे घंटों के लिए छोड़ देना है. अंत में आपको अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लेना है.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: आपके बालों की चमक और खूबसूरती के सभी हो जाएंगे दीवाने, घर पर मौजूद इन नैचुरल कंडीशनर्स का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola