ePaper

Hair Care Tips: आपके बालों की चमक और खूबसूरती के सभी हो जाएंगे दीवाने, घर पर मौजूद इन नैचुरल कंडीशनर्स का करें इस्तेमाल

Updated at : 09 May 2025 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
tips for beautiful hair

pic credits: pexels

Hair Care Tips: अगर आप अपने बालों को नैचुरली खूबसूरत और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो ऐसे में घर पर मौजूद ये नेचुरल कंडीशनर्स आपके लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं. इन सभी के नियमित इस्तेमाल से आपके बाल हेल्दी तरीके से ग्रो करना शुरू कर देंगे.

विज्ञापन

Hair Care Tips: हम सभी चाहते हैं कि हमारे बाल हमेशा शाइनी और खूबसूरत रहें. अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स सही तरीके से काम कर जीते हैं लेकिन इनके पीछे हमारा खर्चा काफी ज्यादा हो जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल कंडीशनर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको काफी आसानी से आपके घर पर ही मिल जाएंगे और इन नियमित इस्तेमाल से काफी जल्दी आपके बाल हेल्दी, शाइनी और ग्लोइंग हो जाते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

बालों पर करें चावल के पानी का इस्तेमाल

अपने बालों की हेल्दी बनाने के लिए आपको चावल के पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके नियमित इस्तेमाल से आपके बालों को काफी ज्यादा फायदा होता है. जब चावल का पानी यानी कि माड़ पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो आपको इसे अपने बालों पर अच्छी तरह से लगा लें. करीबन आधे घंटे बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू की मदद से अच्छी तरह से धो लें जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बालों की जड़ें मजबूत होती है और बालों को नेचुरल चमक भी मिलता है.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

बालों पर करें दही का इस्तेमाल

दही का इस्तेमाल बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह सबसे बेस्ट कंडीशनर की तरह काम करता है. दही के इस्तेमाल से आपका स्कैल्प क्लीन होता है और साथ ही आपके बाल सॉफ्ट भी हो जाते हैं. आपको अपने स्कैल्प और बालों में दही को अच्छे से लगा लेना है और आधे घंटे के लिए उसे छोड़ देना है. अब आपको एक माइल्ड और नेचुरल शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लेना है. इसके नियमित इस्तेमाल से आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी हो जाते हैं.

बालों पर करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

एलोवेरा के फायदों के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे मालूम न हो. यह सिर्फ आपके बालों के लिए ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. जब आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते हैं तो आपके स्कैल्प और बालों को ठंडक और हाइड्रेशन मिलती है. एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से अपने बालों और स्कैल्प में लगा लें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें. नियमित तौर पर इसके इस्तेमाल से आपके बाल एक बार फिर से नैचुरली शाइनी हो जाते हैं और साथ ही इनके ग्रोथ की रफ्तार भी दोगुनी हो जाती है.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: गंजेपन के डर को कहें हमेशा के लिए अलविदा! ये उपाय रखेंगे बालों को उम्रभर घना और खूबसूरत

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola