Hair Care Tips: गंजेपन के डर को कहें हमेशा के लिए अलविदा! ये उपाय रखेंगे बालों को उम्रभर घना और खूबसूरत

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Astro Tips For Married Women

Hair Care Tips: अगर आप चाहते हैं तो बढ़ती उम्र में भी आपके बाल घने और खूबसूरत रहें तो आपको इन टिप्स को अपनाना चाहिए. इन तरीकों को अपनाकर आप अपने बालों को सालों-साल घने और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उनके बाल बढ़ती उम्र में भी लंबे, घने और खूबसूरत रहे. इस इच्छा को पूरा करने लिए अक्सर हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं या फिर जब बालों का झड़ना हद से ज्यादा हो जाता है तो किसी डॉक्टर की सलाह लेने चले जाते हैं. ये तरीके काम में तो आते हैं लेकिन कई बार इनका फायदा हमें काफी कम समय के लिए देखने को मिलता है. जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है खासकर 40 या फिर 45 के पार चली जाती है तो इस दौरान ही हमारे बालों का झड़ना काफी ज्यादा बढ़ जाता है. यह एक चिंता का विषय होता है क्योंकि अगर इस दौरान कुछ किया न गया तो हमें गंजे होने से कोई भी बचा नहीं सकता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को लंबे समय तक खूबसूरत और घना बनाए रख सकते हैं. चलिए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

रेगुलर बेसिस पर बालों को करें ट्रिम

अगर आप गंजे होने से बचे रहना चाहते हैं तो ऐसे में आपको रेगुलर बेसिस पर अपने बालों को ट्रिम करते रहना चाहिए. जब आप यह तकनीक अपनाते हैं तो आपके बाल हेल्दी तरीके से बढ़ते हैं. जब आप बालों को ट्रिम नहीं करते हैं तो आपके बाल काफी ज्यादा डैमेज हो जाते हैं जिससे वे टूटने और झड़ने लग जाते हैं.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

बाहर से नहीं अंदर से बालों को दें मजबूती

अक्सर जब बालों का झड़ना शुरू होता है तो हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जो बालों को बाहर से ठीक करने का काम कर सकते हैं. लेकिन, अगर आप चाहते हैं कि आप बालों का झड़ना बंद हो जाए तो आपको उनका ख्याल अंदर से रखना चाहिए. बालों को हेल्दी रखने के लिए आपको अपने डायट में प्रोटीन और कोलेजन जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए.

बालों और स्कैल्प को साफ रखना जरूरी

अगर आप अपने बालों को हेल्दी और खूबसूरत रखना छाते हैं तो यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप उनकी सफाई का ख्याल जरूर रखें. जब आप अपने बालों को धोते नहीं हैं तो इनमें ढेर सारी गंदगी, धूल, मिट्टी, पसीना और डेड सेल्स जमा हो जाते हैं. जब ऐसा होता है तो हेयर फॉलिकल्स के बंद होने का खतरा बढ़ जाता है और साथ ही बालों के झड़ने का भी.

स्ट्रेस से बना लें दूरी

आपको बालों के झड़ने के पीछे एक मुख्य कारण आपका स्ट्रेस भी हो सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल लंबे, घने और खूबसूरत रहें तो ऐसे में आपको स्ट्रेस लेना बंद कर देना चाहिए. आप जितना स्ट्रेस लेंगे आपके बाल उतने ज्यादा झड़ेंगे. जब आप स्ट्रेस लेते हैं तो आपका शरीर कोर्टिसोल प्रोड्यूस करता है. इस हॉर्मोन को कंट्रोल में रखने के लिए आपको सही डायट, वाकिंग और इस तरह की अन्य एक्टिविटीज को डेली रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सॉफ्ट और स्मूद बालों के लिए करें घर पर बने इन हेयर मास्क का इस्तेमाल, जानें बनाने का तरीका

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: क्या होता है जब आप बालों पर करते हैं चावल के पानी का इस्तेमाल? जानें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola