Money Plant: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, गलत जगह पर लगा हो तो होता है नुकसान

Updated at : 01 Dec 2022 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
Money Plant: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, गलत जगह पर लगा हो तो होता है नुकसान

Money Plant: वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाना बेहद शुभ होता है. इससे घर और वहां रहने वाले लोगों के जीवन में पॉजिटिविटी आती है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि मनी प्लांट लगाने के बाद भी परेशानी बनी रहती है. ऐसा क्यों होता है जानें.

विज्ञापन
undefined

मनी प्लांट घर में लगा हो तो धन में वृद्धि होती है लेकिन कई बार इसका उल्टा असर भी होता है. इस वजह है मनी प्लांट का गलत दिशा में होना. वास्तु अनुसार घर की दक्षिणपूर्व दिशा में मनी प्लांट रखना सबसे ज्यादा फलदायक होता है. मान्यता के अनुसार यह दिशा भगवान गणेश की होती है. इससे नकारात्मकता दूर होती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है. 

undefined

मनी प्लांट का पौधा घर के ईशानकोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए. क्योंकि यह सही दिशा नहीं है और गलत दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं.

undefined

मनी प्लांट की बेल को जमीन पर न पड़ने दें उसे किसी धागे या लकड़ी की मदद से जमीन से उपर रखें. मनी प्लांट का संबंध चूंकि घर के सदस्यों की तरक्की से है ऐसे में यदि मनी प्लांट की बेल जमीन पर हो तो उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. सफलता में बाधा आती है.

undefined

मनी प्लांट के सूखे या पीले पत्ते अशुभता की ओर ईशारा करते हैं. ऐसे में यदि आपके घर के मनी प्लांट के पत्ते पीले हो गये हों या सूख गये हों तो उसे तुरंत हटा दें. बेल सूख गई हो तो उसे भी तुरंत हटा कर नये पौधे लगाएं.

undefined

मनी प्लांट को घर के बाहर न लगायें. क्योंकि ऐसा करने से इसकी शुभता आपतक या आपके परिवार के सदस्यों तक नहीं पहुंच पाती है. इस लिए मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर ही रखें.

undefined

मनी प्लांट के पौधे की बेलें जल्दी-जल्दी बढ़ती हैं. ऐसे में कई लोग उसे घर के बाहर की तरफ लटका देते हैं. यदि आप भी ऐसा करते हैं तो जान लें कि यह सही नहीं है. मनी प्लांट की बेलें भी आपके घर के अंदर की तरफ लटकनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola