Masala Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं टेस्टी मसाला पराठा, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 30 Oct 2025 9:48 AM

विज्ञापन

masala paratha ( AI Image)

Masala Paratha Recipe: अगर सुबह के ब्रेकफास्ट में आप कुछ मसालेदार खाना चाहते हैं तो आप मसाला पराठा को बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मसाला पराठा की रेसिपी.

विज्ञापन

Masala Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर कुछ ऐसा मिल जाए जो टेस्टी हो और पेट भरने वाला भी हो तो दिन की शुरुआत खास हो जाती है. नाश्ते में लोग अधिकतर पराठे का सेवन करते हैं. सादा पराठा खाकर कभी-कभी मन ऊब जाता है. ऐसे में आप नई रेसिपी को बना सकते हैं. सुबह के नाश्ते में अगर आप स्पाइसी खाना चाहते हैं तो मसाला पराठा एक अच्छा ऑप्शन है. आप सफर पर जा रहे हैं या टिफिन में कुछ अलग बनाकर देना चाहते हैं तो मसाला पराठा को आप बना सकते हैं. आइए जानते हैं मसाला पराठा बनाने की आसान और टेस्टी रेसिपी. 

मसाला पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • अजवाइन- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • कसूरी मेथी- एक चम्मच
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच

मसाला पराठा को कैसे तैयार करें?

  • मसाला पराठा बनाने के लिए आप एक बर्तन में आटा को लें. अब इसमें आप नमक और एक चम्मच तेल को डालें. 
  • अब आप इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च को डालें. इसमें आप अजवाइन, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर को डालकर मिला लें. अब आप इसमें धनिया पत्ती, नमक और कसूरी मेथी को भी डाल दें. अब जरूरत के अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें और ढककर 15 मिनट के लिए रख दें. 
  • आप अब तवा को गर्म करें.
  • आटे से लोई को बना लें और इसे गोल बेल लें. इसे गर्म तवे पर डाल दें और अच्छे से दोनों तरफ से पका लें. अब तेल डालकर पराठे को अच्छे से सेंक लें. आपका मसाला पराठा तैयार है. आप इसे दही या चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Rice Tikki Recipe: बचे हुए चावल को दें टेस्टी ट्विस्ट, तैयार करें कुरकुरी और स्वादिष्ट टिक्की

यह भी पढ़ें- Idli Recipes Ideas: नाश्ते में इडली खाना है पसंद, तो जरूर ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज 

यह भी पढ़ें- Moong Dal Dahi Vada: इस स्पेशल रेसिपी से बनाएं सुपर सॉफ्ट और स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा, खट्टा मीठा स्वाद जो जीत लेगा हर किसी का दिल

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola