ePaper

Makhandi Halwa Recipe: त्योहारों की मिठास को बढ़ाएं, बनाएं मखंडी हलवा

Updated at : 18 Jul 2025 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
makhandi halwa recipe

makhandi halwa recipe (AI image)

Makhandi Halwa: हलवा को खास मौकों और त्योहार पर जरूर बनाया जाता है. ये आसानी से बनने वाला मीठा सभी को पसंद आता है. इस आर्टिकल से जानते हैं मखंडी हलवा बनाने की विधि.

विज्ञापन

Makhandi Halwa Recipe: हलवा एक ऐसा मीठा पकवान है जो लगभग सभी घरों में बनाया जाता है. इसे खास मौकों और त्योहार पर जरूर तैयार किया जाता है. हलवा कई चीजों से बनाया जाता है जैसे कि बादाम का हलवा, गाजर का हलवा. क्या आपने कभी मखंडी हलवा का स्वाद चखा है. इस हलवा को बनाने का तरीका बिल्कुल अलग है और इसका स्वाद लाजवाब होता है. सूजी से बनाया जाने वाला ये हलवा आप भी जरूर ट्राई करें. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से मखंडी हलवा बनाने की विधि के बारे में. 

मखंडी हलवा बनाने के लिए सामग्री

  • सूजी- एक कप 
  • घी- आधा कप 
  • चीनी- स्वादानुसार 
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच 
  • काजू- 7-8 बारीक कटे हुए 
  • बादाम- 7-8 बारीक कटे हुए 
  • दूध- 2 कप 

Oats Cake Recipe: ओट्स से तैयार करें सॉफ्ट और झटपट केक, जानिए आसान तरीका

मखंडी हलवा बनाने की विधि (Makhandi Halwa Recipe)

  • मखंडी हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में सूजी को लें और इसमें दूध को डालें. सूजी को दूध में भिगो दें. इसको आप आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक भिगो दें. 
  • अब एक कड़ाही को गर्म करें और इस में घी को डालें.
  • अब इसमें आप चीनी को डालें और इसे चलाते रहें. इसे तब तक चलाएं जब तक चीनी का रंग नहीं बदल जाए और ये सुनहरा न हो जाए. इसे ज्यादा ब्राउन नहीं करना है. 
  • अब इसमें आप सूजी और दूध के मिश्रण को घी और चीनी में मिक्स कर दें. इसे लगातार चलाते रहें. सूजी को तब तक पकाएं जब तक इसका रंग बदल न जाए.
  • सूजी जब सुनहरे रंग का हो जाए तब आप इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू या बादाम को भी मिक्स करें. घी जब किनारों से निकल जाए तो आप गैस को बंद कर दें. आपका हलवा तैयार है.

यह भी पढ़ें- Raita Recipe: खाने के स्वाद को बढ़ाएं, मिनटों में तैयार करें पुदीना रायता

यह भी पढ़ें- Chana Dal Dhokla: कुछ नया करना है ट्राई? चना दाल से तैयार करें सॉफ्ट ढोकला

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola