Raita Recipe: खाने के स्वाद को बढ़ाएं, मिनटों में तैयार करें पुदीना रायता
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 17 Jul 2025 4:52 PM
pudina raita ( AI Image )
Raita Recipe: रायता एक ऐसा डिश है जिससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है. आमतौर पर रायता खीरा या बूंदी के साथ बनाया जाता है. पर क्या आपने कभी पुदीना रायता को ट्राई किया है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से ये रायता बनाने की आसान रेसिपी.
Raita Recipe: थाली में अगर कुछ ठंडा, चटपटा और फ्रेश हो तो खाने का मजा ही कुछ और होता है. रायता को दही से बनाया जाता है और ये मसालेदार खाने के साथ अच्छा जाता है. दही का सेवन सेहत के लिए भी अच्छा होता है. आमतौर पर रायता खीरा या बूंदी के साथ बनाया जाता है. पर क्या आपने कभी पुदीना रायता को ट्राई किया है? मसालेदार खाने के साथ कुछ ठंडा और ताजगी भरा चाहिए तो ये पुदीने का रायता एक परफेक्ट ऑप्शन है. इसको बनाना बहुत आसान है और ये जल्दी तैयार भी हो जाता है. इसे आप बिरयानी, पराठे या स्नैक्स जैसे टिक्का के साथ सर्व कर सकते हैं.
पुदीना रायता बनाने के लिए सामग्री
- दही- 1 कप फ्रेश
- पुदीना की पत्तियां- आधा कप
- हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च- 1
- भुना जीरा पाउडर- आधा चम्मच
- काला नमक- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर- चुटकीभर
यह भी पढ़ें- Sawan Special Mix Veg Recipe: स्वाद जो दिल जीत ले, सावन में बिना लहसुन-प्याज तैयार करें मिक्स वेज रेसिपी
पुदीना रायता बनाने की विधि ( Mint Raita Recipe)
- पुदीना रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप ताजी दही को लें. एक बाउल लें और उसमें दही को अच्छे से फेंट लें और स्मूथ कर लें.
- अब पुदीना की पत्तियों को लें और अच्छे से धोकर साफ कर लें. हरी मिर्च के साथ पुदीने की पत्तियों को मिक्सी में डालें और पीस कर पेस्ट तैयार कर लें.
- अब इस पेस्ट को आप दही में मिक्स करें. इस मिश्रण में आप भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, काला नमक और काली मिर्च का पाउडर मिलाएं.
- सभी चीजों को मिक्स करें आपका पुदीना रायता तैयार है. इसे सर्व करने से पहले थोड़ी देर फ्रिज में रख दें. आप इसके ऊपर हरा धनिया और पुदीना की पत्तियों को सजाएं और इस डिश का मजा लें.
यह भी पढ़ें- Chana Dal Dhokla: कुछ नया करना है ट्राई? चना दाल से तैयार करें सॉफ्ट ढोकला
यह भी पढ़ें- Badam Barfi: खास मौके के लिए कुछ मीठा है बनाना, तैयार करें बादाम बर्फी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










