Makeup Mistakes: मेकअप करते समय की गयी इन गलतियों की वजह से आप दिखते हैं बूढ़े, मजाक बनने से पहले जान लें

Updated:
विज्ञापन
makeup mistakes to avoid

AI generated image

Makeup Mistakes: आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको मेकअप करते समय दोहराने से बचना चाहिए. जब आप इन गलतियों को दोहराते हैं तो आपकी स्किन काफी ज्यादा बूढ़ी दिखाई देने लगती है.

विज्ञापन

Makeup Mistakes: मेकअप का इस्तेमाल चेहरे पर उसे खूबसरत और अट्रैक्टिव बनाने के लिए किया जाता है. जब आप मेकअप करते हैं तो आपके चेहरे को एक बिलकुल ही नया लुक मिलता है. जब आप सही तरीके से मेकअप करते हैं तो आपकी खूबसूरती निखार जाती है वहीं, मेकअप के दौरान की गयी कुछ गलतियां ऐसी भी होती है जिनकी वजह से हमारे चेहरे पर खूबसूरती नहीं बल्कि बुढ़ापा दिखाई देने लगता है. आज हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको मेकअप करते समय दोहराने से बचना चाहिए। जब आप इन इन गलतियों को दोहराते रहते हैं तो आपकी त्वचा जवानी में ही बूढ़ों सी दिखने लगती है.

प्राइमर का इस्तेमाल न करना

कई लड़कियों की यह आदत होती है कि वे मेकअप करने से पहले प्राइमर का इस्तेमाल करना भूल जाती हैं. इसकी जगह पर वे डायरेक्टली चेहरे पर फाउंडेशन से ही मेकअप की शुरुआत करती है. जब आप यह गलती करती हैं तो आपकी स्किन स्मूद नहीं लगती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

कंसीलर का चेहरे पर ज्यादा इस्तेमाल

कई बार महिलाओं के चेहरे पर जो दाग और धब्बे होते हैं उन्हें छुपाने के लिए वे कंसीलर का ज्यादा इस्तेमाल करने लग जाती हैं. जब आप ऐसा करती हैं तो आपके चेहरे पर सफेदी दिखने लगती है. कई बार ऐसा होने की वजह से आप हंसी के पात्र भी बन सकते हैं.

आई शैडो का ज्यादा इस्तेमाल

आप आई शैडो का इस्तेमाल सही तरीके से करें यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप ज्यादा चमकदार आई शैडो का इस्तेमाल न करें. जब आप इसका इस्तेमाल ज्यादा करती हैं तो आपका पूरा लुक खराब हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: खुद के चेहरे की चमक देख हैरान रह जाएंगे आप, इस तरह से चावल के आटे का सेवन स्किन को बनाएगा ग्लोइंग

गलत ब्लश का इस्तेमाल

अगर आप अपनी स्किन को खूबसूरत दिखाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ इस बात का ख्याल नहीं रखना पड़ता है कि आप सही रंग का ही चुनाव करें बल्कि आपको इसे सही तरीके से लगाना भी आना चाहिए. ज्यादा ब्लश का इस्तेमाल भी आपकी स्किन को बुरी तरह से डैमेज कर सकता है.

हद से ज्यादा पाउडर का इस्तेमाल

मेकअप कम्पलीट होने के बाद उसे सेटल करने के लिए अक्सर कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है. आपको ऐसा करने से हर कीमत पर बचना चाहिए. जब आप इसका ज्यादा इस्तेमाल करती हैं तो आपके चेहरे पर लाइन्स दिखाई देने लगती है और आपकी उम्र भी ज्यादा लगने लगती है.

ये भी पढ़ें: Skincare Tips: अब चेहरे की खूबसूरती नहीं छीनेगी झुर्रियां, इन नुस्खों को अपनाकर पाएं रिंकल फ्री स्किन

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola