Skincare Tips: अब चेहरे की खूबसूरती नहीं छीनेगी झुर्रियां, इन नुस्खों को अपनाकर पाएं रिंकल फ्री स्किन
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 15 May 2025 3:27 PM
pic credits: pexels
Skincare Tips: अगर आपके चेहरे पर झुर्रियों का आना शुरू हो गया है तो इनसे छुटकारा पाने के लिए आपको इन नुस्खों को अपनाना चाहिए. जब आप इनका इस्तेमाल करते हैं तो आपके चेहरे से झुर्रियां गायब हो जाती है.
Skincare Tips: बढ़ती हुई उम्र में चेहरे पर झुर्रियों का आना काफी स्वाभाविक है लेकिन समस्या तब आती है जब ये झुर्रियां समय से पहल ही चेहरे पर आना शुरू हो जाती है. झुर्रियों से त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. ये प्रोडक्ट्स हमारी मदद तो कर सकते हैं लेकिन इनमें पैसे काफी ज्यादा खर्च हो जाते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो चेहरे पर दिखने वाली इन झुर्रियों से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप चेहरे पर दिखने वाली इन झुर्रियों से ज्यादा पैसे खर्च किये बिना छुटकारा पा सकते हैं.
चेहरे पर करें शहद का इस्तेमाल
इन झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करना चाहिए. इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करना शुरू कर दें. करीबन 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें. आप इसे रातभर भी चेहरे पर लगाकर छोड़ सकते हैं. अगली सुबह आपको अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लेना है.
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद
कोकोनट ऑयल का करें इस्तेमाल
नारियल के तेल को आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. अगर आप रेगुलर बेसिस पर अपनी त्वचा को नारियल के तेल से मसाज करते हैं तो इन झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं. यह आपकी स्किन को टाइट बनाने में मदद कर सकता है.
केला दिलाएगा झुर्रियों से छुटकारा
झुर्रियों और फाइन लाइन से छुटकारा पाने के लिए आप केले का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको केले को अच्छी से तरह से मैश कर लेना है और इसमें शहद मिला देना है. आप आपको इसे अच्छी तरह से अपने चेहरे पर लगा लेना है. आधे घंटे बाद आपको अपने चेहरे को धो लेना है. हफ्ते में तीन बार इस उपाय को करने से आपको झुर्रियों से छुटकारा मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: खुद के चेहरे की चमक देख हैरान रह जाएंगे आप, इस तरह से चावल के आटे का सेवन स्किन को बनाएगा ग्लोइंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










