Bangles match with every outfit: इन बैंगल्स डिजाइन से अपनी कलाइयों को बनाएं खूबसूरत, हर आउटफिट्स के साथ जचेंगे

Updated at : 26 Jun 2023 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bangles match with every outfit: इन बैंगल्स डिजाइन से अपनी कलाइयों को बनाएं खूबसूरत, हर आउटफिट्स के साथ जचेंगे

Bangles match with every outfit: शादी-विवाह हो या कोई तीज-त्योहार, महिलाओं को सजना-संवरना काफी पंसद है. महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए बेहतरीन आउटफिट्स के साथ स्टाइलिश बैंग्लस भी खरीदना नहीं भूलतीं. यहां जानिए ऐसे ही कुछ बैंगल्स के बारे में जो हर आउटफिट्स के साथ जंचते हैं.

विज्ञापन

Bangles match with every outfit: खास मौके पर चाहे वह शादी-विवाह हो या कोई तीज-त्योहार, महिलाओं को सजना-संवरना काफी पंसद है. खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं अलग-अलग डिजाइन के आउटफिट्स ट्राइ करती हैं. ऐसे में हरेक महिला कपड़ों के साथ-साथ अपने पास ज्वेलरी के भी कलेक्शन को रखती है, ताकि किसी भी खास मौके पर उन्हें स्टाइल कर अपने लुक को खूबसूरत बना सके. कई बार ऐसा होता है कि लेटेस्ट कलेक्शन खत्म हो जाता है. हाथों के लिए अलग-अलग तरह के कंगन खरीदने के बाद भी सोचती हैं कि अगर कोई नया आउटफिट लेकर आयेंगे, तो उसके साथ कैसे बैंगल्स को स्टाइल करें. अगर आप भी इसको लेकर परेशान रहती हैं, तो इन बैंगल्स डिजाइन को ट्राइ कर सकती हैं. ये हर एक आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं.

undefined

मल्टी कलर बैंगल्स : अगर आप शादीशुदा हैं और वर्किंग है तो मल्टी कलर के ये बैंगल्स कलेक्शन आपके लिए बेस्ट है. इस तरीके के डिजाइन को आप एथनिक के साथ-साथ वेस्टर्न के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं. जरूरी नहीं कि आप ये सारी चूड़ियां एक साथ पहनें. इनके एक या दो बैंगल्स को भी स्टाइल कर सकती हैं. डिजाइन नॉर्मल है, इसलिए आपको ये ऑनलाइन और मार्केट में आसानी से मिल जायेगा.

undefined

ऑक्सिडाइज बैंगल्स: अगर आपको जंक ज्वेलरी पहनने का शौक है, तो ऑक्सिडाइज बैंगल्स के ये डिजाइन काफी अच्छे लगेंगे. इसमें आप पतली चूड़ियां भी ले सकती हैं. साथ ही मोटे कड़े भी मिल जायेंगे. अगर आपको लेटेस्ट कलेक्शन लेना है, तो मार्केट से जाकर इन्हें खरीदें. इसे आप सबसे ज्यादा सूट के साथ स्टाइल करें.

undefined

गोल्डन वर्क बैंगल्स: अगर आपको गोल्ड ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप गोल्डन वर्क वाले बैंगल्स को स्टाइल कर सकती हैं. ये सबसे ज्यादा अच्छे साड़ी और सूट पर लगते हैं. आजकल आर्टिफिशियल गोल्ड डिजाइन (कड़ा डिजाइन) ट्रेंड में है. कलरफुल से लेकर प्लेन डिजाइन आपको आसानी से मिल जायेंगे, जो आपकी कलाइयों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं.

undefined

कौड़ी वाली चूड़ियां: जो महिलाएं, खासकर शादीशुदा यूनिक डिजाइन की चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं, तो उनके लिए कौड़ी वाली चूड़ियां बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. रेड एंड व्हाइट चूड़ियों के साथ कौड़ियों का टच, इसे काफी यूनिक लुक दे सकता है. इसमें मौजूद व्हाइट चूड़ियों पर गोल्डन डिजाइन भी इसकी खूबसूरती में चारचांद लगा सकता है.

undefined

स्टोन वर्क बैंगल्स: आपको बैंगल्स में डिजाइन कई सारे मिल जायेंगे, पर कुछ ऐसे होंगे जो आपके हाथों में सुंदर लगेंगे. इनमें से एक है स्टोन वर्क बैंगल्स. ये दिखने में क्लासी होते हैं और पहनने के बाद रॉयल लुक क्रिएट करते हैं. कई बार ऐसा होता है कि इसमें भी आपको अलग-अलग तरह के स्टोन मिल जाते हैं. वो आपके ऊपर है कि आप इसे कैसे स्टाइल करती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola