आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेस्ट करियर ऑप्शन

स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
Career Options After 12th For Arts Stream: आर्ट्स स्ट्रीम को हल्के में लेने की जरूरत नहीं है. सही दिशा और मेहनत के साथ इस फील्ड में भी शानदार करियर बनाया जा सकता है. जरूरी है कि आप अपने इंटरेस्ट को पहचानें और उसी के अनुसार सही कोर्स चुनें.
Career Options After 12th For Arts Stream: बिहार बोर्ड रिजल्ट (Bihar Board Result 2026) जारी होने के बाद आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है, अब आगे क्या करें? अक्सर ऐसा माना जाता है कि आर्ट्स में करियर ऑप्शन सीमित होते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. आर्ट्स स्टूडेंट्स के पास कई शानदार करियर ऑप्शन होते हैं.
BA (बैचलर ऑफ आर्ट्स)
आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए सबसे कॉमन और लोकप्रिय ऑप्शन BA है. इसमें हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, हिंदी, इंग्लिशजैसे विषयों में ग्रेजुएशन कर सकते हैं. इसके बाद आप सिविल सर्विस, टीचिंग या रिसर्च की दिशा में जा सकते हैं.
लॉ (LLB)
अगर आपकी रुचि कानून और न्याय व्यवस्था में है, तो 12वीं के बाद लॉ एक बेहतरीन करियर ऑप्शन है. CLAT जैसी परीक्षाओं के जरिए टॉप लॉ यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लिया जा सकता है.
जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन
मीडिया फील्ड में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए जर्नलिज्म एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें रिपोर्टिंग, एंकरिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया जैसे कई अवसर मिलते हैं.
होटल मैनेजमेंट
अगर आप हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में जाना चाहते हैं, तो होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं. इसमें देश-विदेश में नौकरी के अच्छे मौके मिलते हैं.
फैशन डिजाइनिंग और फाइन आर्ट्स
क्रिएटिव स्टूडेंट्स के लिए फैशन डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और फाइन आर्ट्स जैसे कोर्स भी शानदार विकल्प हैं. इस फील्ड में स्किल के आधार पर अच्छी कमाई की जा सकती है.
सोशल वर्क (BSW/MSW)
समाज सेवा में रुचि रखने वाले छात्र सोशल वर्क में करियर बना सकते हैं. यह फील्ड एनजीओ, सरकारी संस्थाओं और इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन्स में अवसर देता है.
यह भी पढ़ें- जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन डिटेल्स को रखें तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










