Kesar Pista Badam Shake: घर पर लें शाही स्वाद का मजा, तैयार करें केसर पिस्ता बादाम शेक की रेसिपी

kesar pista badam shake ( AI Image)
Kesar Pista Badam Shake: ठंडी-ठंडी मिल्कशेक हमेशा मन को तरोताजा कर देता है. आप घर पर केसर पिस्ता बादाम मिल्कशेक को आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि.
Kesar Pista Badam Shake: मेहमानों को स्पेशल ट्रीट देना हो, बच्चों के लिए हेल्दी ड्रिंक बनाना हो या फिर खुद के लिए कोई रॉयल ड्रिंक एंजॉय करना हो केसर पिस्ता बादाम मिल्कशेक एक बेहतरीन चॉइस है. एक गिलास ठंडी-ठंडी मिल्कशेक हमेशा मन को तरोताजा कर देता है. केसर पिस्ता मिल्कशेक बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसके हर घूंट में ठंडक, मिठास और रॉयलनेस का एहसास छुपा होता है. इस मिल्क शेक को आप आसानी से घर प्र तैयार कर सकते हैं और शाही स्वाद का मजा ले सकते हैं. आप भी इस शाही स्वाद का आनंद लें. तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं इसे बनाने की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी.
केसर पिस्ता बादाम मिल्कशेक बनाने के लिए सामग्री
- दूध- आधा लीटर
- पिस्ता- 10-12
- केसर- 6-7 धागे
- बादाम- 10 12
- चीनी- स्वादानुसार
- आइस क्यूब्स- 4-5
यह भी पढ़ें- Poha Recipe Ideas: पोहा से बनाएं लाजवाब डिशेज, जानिए शानदार रेसिपी आइडियाज
केसर पिस्ता बादाम बनाने की विधि (Kesar Pista Badam Shake Recipe)
- केसर पिस्ता बादाम मिल्क शेक बनाने के लिए आप दूध को गर्म करें और थोड़ा गाढ़ा होने दें. आप बादाम को पानी में भिगो लें और इसके छिलके को उतार दें. पिस्ता को भी आप निकाल कर रख लें. एक कटोरे में दो चम्मच दूध के साथ केसर के धागे को डालें.
- दूध जब गाढ़ा हो जाए तो आप इसे ठंडा होने के लिए रख दें. बादाम, पिस्ता, और दूध को मिक्सी में डाल दें. इसमें आप स्वादानुसार चीनी को मिक्स करें. इसे अच्छी तरह ब्लेंड करे.
- अब इसमें भीगा हुआ केसर वाला दूध डालें और फिर से ब्लेंड करें.
- अब एक ग्लास में आइस क्यूब्स डालें और ऊपर से मिल्कशेक को डाल दें. कुछ बारीक कटे पिस्ता और बादाम और कुछ केसर के धागों से गार्निश करें.
- इसे मेहमानों को सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Homemade Dry Fruit Chivda: क्रिस्पी, क्रंची और शानदार स्नैक, आसानी से तैयार करें ड्राई फ्रूट चिवड़ा
यह भी पढ़ें- Masala Popcorn Recipe: घर पर बनाएं चटपटा मसाला पॉपकॉर्न, मूवी नाइट का परफेक्ट साथी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










