वाइफ को पहली एनिवर्सरी पर ऐसे करें सरप्राइज, इन आइडियाज को करें ट्राई
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 04 Mar 2026 8:05 AM
पहली एनिवर्सरी सरप्राइज आइडियाज (AI Image)
शादी की पहली सालगिरह को यादगार बनाने के लिए आप अपनी पत्नी के लिए कुछ प्यारे सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ सरप्राइज आइडियाज.
शादी की सालगिरह किसी भी कपल के लिए बेहद खास होती है खासकर पहली सालगिरह. अगर आप अपनी पत्नी को इस दिन एक प्यारा सा सरप्राइज देना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में कुछ शानदार और दिल छू लेने वाले आइडियाज दिए गए हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं.
मिडनाइट सरप्राइज प्लान करें
शादी की पहली सालगिरह को और भी यादगार बनाने के लिए आप वाइफ के लिए मिडनाइट सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. कमरे को मोमबत्तियों और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं. आप केक और गुलाब के फूलों के साथ उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं. इसके साथ आप अपने हाथों से लिखा हुआ लेटर भी दे सकते हैं. इसमें आप बीते साल की यादगार बातों को लिखें.
स्पेशल सरप्राइज डिनर प्लान करें
अगर आप बाहर जाकर सेलिब्रेट नहीं करना चाहते हैं तो आप घर पर ही स्पेशल सरप्राइज डिनर प्लान कर सकते हैं. आप अपने हाथों से खाना बना सकते हैं. टेबल को फूलों और मोमबत्तियों से सजा सकते हैं. हल्की रोशनी, म्यूजिक और खूबसूरत सजावट से खाने के अनुभव को और भी रोमांटिक बना सकते हैं.
सरप्राइज लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाएं
शादी की पहली सालगिरह पर अपनी पत्नी के लिए एक यादगार सरप्राइज लॉन्ग ड्राइव प्लान कर सकते हैं. इस बारे में उन्हें पहले से नहीं बताएं. आप किसी खूबसूरत जगह लेकर जाएं. ड्राइव का टाइम ऐसा रखें कि आप दोनों खूबसूरत सूर्यास्त या सूर्योदय का मजा ले सकें. इस मौके पर आप फोटो भी जरूर क्लिक करें जिससे कि पल हमेशा यादगार बन सके.
दिनभर छोटे-छोटे सरप्राइज दें
शादी की पहली सालगिरह को और भी खास बनाने के लिए पत्नी को दिनभर छोटे-छोटे सरप्राइज देना एक बेहतरीन आइडिया है. सुबह उठते ही अपने साथी के लिए उनका पसंदीदा नाश्ता या कॉफी तैयार करें. दिन में आप छोटे-छोटे मैसेज, गिफ्ट या फूल उन्हें देकर उन्हें सरप्राइज करें. शाम को खास डिनर या मूवी नाइट का प्लान कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें– Birthday Gift Ideas For Kids: बच्चे के जन्मदिन पर दें ये दिल खुश कर देने वाले तोहफे, जानिए गिफ्ट आइडियाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










