होली के बाद जली कढ़ाई को आसानी से बनाएं साफ, अपनाएं ये घरेलू टिप्स

कढ़ाई साफ करने के टिप्स (Image: AI Generated)
Kadhai Cleaning Tips: होली में ज्यादा पकवान बनाने के बाद कढ़ाई अक्सर काली और जली हुई हो जाती है. बेकिंग सोडा, सिरका, नमक और नींबू जैसे आसान घरेलू उपायों से आप जिद्दी दाग आसानी से हटा सकते हैं और कढ़ाई को फिर से चमका सकते हैं.
Kadhai Cleaning Tips: होली पर घर में जब ढेर सारे पकवान बनते हैं, तो रसोई की सबसे ज्यादा मार कढ़ाई को झेलनी पड़ती है. तेज आंच और ज्यादा तेल के कारण कढ़ाई काली और जली हुई दिखने लगती है. अगर आप अपने घर में बिना मेहनत के जिद्दी कढ़ाई को साफ करना चाहते हैं तो ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप जिद्दी दाग हटाकर कढ़ाई को फिर से साफ और चमकदार बना सकते हैं.
ऐसे करें जली कढ़ाई को साफ
बेकिंग सोडा और नींबू का कमाल
कढ़ाई में 1–2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें. ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें और हल्का सा पानी मिलाएं. 10–15 मिनट बाद स्क्रबर से रगड़ें. जमी हुई काली परत आसानी से निकलने लगेगी.
सिरका और गर्म पानी
कढ़ाई में आधा कप सिरका और एक कप पानी डालकर 5–7 मिनट उबालें. ठंडा होने पर स्क्रब करें. जली हुई चिकनाई ढीली होकर निकल जाएगी.
नमक और डिशवॉश
मोटा नमक कढ़ाई में डालकर 10 मिनट छोड़ दें.फिर डिशवॉश और स्क्रबर से रगड़ें. यह तरीका हल्की जली कढ़ाई के लिए बहुत असरदार है.
टमाटर या इमली का उपयोग
कढ़ाई में टमाटर का पेस्ट या इमली का पानी डालकर उबाल लें. इसकी खटास जली परत को ढीला करती है.
कोयले जैसी जमी परत के लिए
बेकिंग सोडा और डिश लिक्विड मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. रातभर लगा रहने दें. सुबह स्क्रब करें – कढ़ाई फिर से चमक उठेगी.
यह भी पढ़ें: Cooker Cleaning Tips: जले और खाना चिपके हुए कुकर को मिनटों में करें साफ, अपनाएं ये बेस्ट क्लीनिंग ट्रिक्स
यह भी पढ़ें: गंदे डोर हैंडल से छुटकारा पाएं, जानें साफ करने के आसान टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




