घर पर तैयार करें क्रिस्पी पनीर ब्रोकली कटलेट, खाने में लगेगा मजेदार

Paneer Broccoli Cutlet: शाम के समय बहुत से लोगों को कुछ गरमा-गरम और टेस्टी खाने का मन करता है ऐसे में आप पनीर ब्रोकली कटलेट आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं बनाने की रेसिपी.
Paneer Broccoli Cutlet: अगर आप ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ घर पर आसानी से बनाई जा सके, तो पनीर ब्रोकली कटलेट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. ये डिश न सिर्फ बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है, बल्कि इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता. ये टेस्टी कटलेट बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है, जिसे खाते ही आपको हर बाइट में मजा आएगा. आप इसे नाश्ते, टिफिन या शाम की चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते है इस आर्टिकल की मदद से घर पर आसानी से स्नैक्स टाइम के लिए पनीर ब्रोकली बनाने की विधि.
पनीर ब्रोकली कटलेट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? (Paneer Broccoli Cutlet Recipe in Hindi)
- पनीर – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- ब्रोकली – 1 कप (बारीक कटी हुई)
- उबले आलू – 2 (मैश किए हुए)
- ब्रेड क्रम्ब्स – 2 से 3 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच
- तेल – जरूरत अनुसार
यह भी पढ़ें: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से चीजी, तैयार करें टेस्टी ब्रेड चीज पकौड़ा
पनीर ब्रोकली कटलेट बनाने का तरीका क्या है?
- सबसे पहले आप ब्रोकली को धोकर काट लें और इसे 3-4 मिनट हल्का उबालकर निकाल दें.
- अब एक बर्तन में पनीर, आलू, ब्रोकली, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, सभी मसाले, नमक और ब्रेड क्रम्ब्स डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- तैयार हुए मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर टिक्की का आकार दें. हर टिक्की को हल्का सा कॉर्नफ्लोर में लपेट लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद धीमी आंच पर कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिप्सी होने तक तलें.
- तैयार हुए पनीर ब्रोकली कटलेट बनाने एक प्लेट में निकाल लें. इसी तरह आप सारे मिश्रण से कटलेट तैयार करके चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










