ePaper

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर खिचड़ी नहीं, हर राज्य में बनते हैं अलग पकवान, जानें

Updated at : 06 Jan 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
Makar Sankranti 2025

Makar Sankranti 2025

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, तिल और गुड़ के लड्डू बनाए जाने के साथ दान करने की परंपरा है. ऐसे में आइए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों में मकर संक्रांति के त्योहार पर बनने वाले खास पकवानों के बारे में.

विज्ञापन

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति का त्यौहार भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. यह त्योहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने का प्रतीक माना जाता है. इस दिन को हिन्दू धर्म में शुभ माना जाता है. साथ मकर संक्रांति प्रकृति में बदलाव के संकेत भी देते हैं. इसी दिन से रात छोटी और दिन बड़े होने लगते हैं. मकर संक्रांति का त्योहार भारत, नेपाल और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में प्रमुख रूप से मनाया जाता है. इस त्योहार को भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग नामों से जाना जाता है. पंजाब में मकर संक्रांति को लोहड़ी, तमिलनाडु में पोंगल और कई जगह इसे खिचड़ी के नाम से जानते हैं. साल 2025 में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा.

मकर संक्रांति का त्योहार पतंगबाजी के लिए काफी प्रसिद्ध है. यही कारण है कि इसे पतंग महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है. ज्यादातर गुजरात और राजस्थान के लोग मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाते हैं. इस दिन खिचड़ी, तिल और गुड़ के लड्डू बनाए जाने के साथ दान करने की परंपरा है. ऐसे में आइए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों में मकर संक्रांति के त्योहार पर बनने वाले खास पकवानों के बारे में.

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2025: बिहार में 14 जनवरी को पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र में मनेगी खिचड़ी, जानें ज्योतिषाचार्य से महत्वपूर्ण बातें

खिचड़ी

मकर संक्रांति के दिन उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा पूरे उत्तर भारत में खिचड़ी बनाई जाती है. उत्तर भारत में इस त्योहार को तो खिचड़ी पर्व के नाम से ही जाना जाता है. खिचड़ी बनाने के लिए लोग दाल-चावल के अलावा, कई मौसमी सब्जियों का भी इस्तेमाल करते हैं. माना जाता है कि खिचड़ी का सेवन करने से मौसम के बदलाव के कारण होने वाली बीमारियां ठीक होती हैं.

दही-चूड़ा

मकर संक्रांति के त्यौहार पर बिहार के कुछ इलाकों और झारखंड में दही-चूड़ा बनाया जाता है. जिसे लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं. ऐसे में बिहार और झारखंड के अलावा अन्य राज्य के लोग भी दही-चूड़ा बनाकर खा सकते हैं. दही में चूड़ा के साथ चीनी या गुड़ मिलाकर इसे बनाया जाता है.

पुरन पोली

मकर संक्रांति के त्योहार पर महाराष्ट्र में पुरन पोली बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए चना दाल और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है. इन तीनों को आटे में भरकर रोटी बनाई जाती है और फिर घी के साथ इसे बड़े चाव के साथ खाया जाता है.

गजक

मकर संक्रांति के त्यौहार पर गजक खूब पसंद किया जाता है. गजक को तिल को भूनकर बनाया जाता है. इसको बनाने के लिए तिल के साथ घी, चीनी या गुड़ और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है. यह माना जाता है कि गजक की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से हुई है.

गन्ने के रस की खीर

पंजाब में इस त्योहार को लोहड़ी के नाम से जाना जाता है. इस दिन लोग गन्ने के रस की खीर बनाते हैं. गन्ने के रस से खीर बनाने के लिए दूध और भुने हुए सूखे मेवे का इस्तेमाल किया जाता है.

यह भी पढ़ें- Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ में किस घाट पर नहाने का है सबसे अधिक महत्व

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola