Mahashivratri Mehndi Designs: महाशिवरात्रि के मौके पर लगाएं ये खास मेहंदी डिजाइन, लोग जमकर करेंगे आपकी तारीफ

Mahashivratri Mehndi Designs
Mahashivratri Mehndi Designs: हाशिवरात्रि के मौके पर लगाएंं ये यूनिक और क्विक मेहंदी डिजाइन्स जो दिखने में खूबसूरत भी लगेंगी और साथ ही आसानी से कम समय में लग भी जाएंगी.
Mahashivratri Mehndi Designs: अगर आपको मेहंदी लगाना पसंद हैं पर बिजी शेड्यूल के कारण आप स्पेशल ओकेजन पर भी मेहंदी नहीं लगवा पाती हैं तो इस महाशिवरात्रि के मौके पर आप अपने लिए थोड़ा समय निकालकर मेहंदी लगवा सकती हैं. इससे आपकी महाशिवरात्रि और भी खास बन जाएगी. इस आर्टिकल में हम आपको दिखाएंगे कुछ यूनिक और क्विक मेहंदी डिजाइन्स जो दिखने में खूबसूरत भी लगेंगी और साथ ही आसानी से कम समय में लग भी जाएंगी.
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको फुल पसंद हैं तो आप अपनी मेहंदी में भी फुल की डिजाइन बनवा सकती हैं. इसे युनीक दिखाने के लिए आप इसमें गुलाब का आकार बनवा सकती हैं जो बहुत ही सुंदर दिखेगा.
गोल मेहंदी डिजाइन

अगर आप कोई सिम्पल डिजाइन की मेहंदी लगवाना पसंद है तो आप अपनी हथेलियों पर राउंड शेप में मेहंदी लगवा सकती हैं.
डिटेलिंग वाली मेहंदी डिजाइन

अगर आपको सेम पैटर्न के डिजाइन चाहिए तो ये डिजाइन आप लगवा सकती हैं. इसमें आप हथेलियों पर 2 अलग तरह के पैटर्न बनवा सकती हैं साथ ही कलाई पर भी अलग डिजाइन बनवा सकती हैं जो यूनिक भी दिखेंगे और काफी अट्रैक्टिव लगेंगे.
फुल लेंथ मेहंदी

अगर आपकी अभी हाल ही में शादी हुई है तो आप अपने पूरे हाथों में मेहंदी लगवा सकती हैं. इस डिजाइन को आप अपने दोनों में हाथों में लगवा सकती हैं. ये आपकी हाथों को पूरी तरह से कवर करेंगे.
हाथों के पीछे के लिए मेहंदी डिजाइन

अगर आप हाथों के पीछे मेहंदी लगाने के लिए डिजाइन खोज रही हैं तो यह डिजाइन आप के लिए बेस्ट है. यह अरेबिक पैटर्न की डिजाइन आपके हाथों में खूब जचेगी.
हाफ मेहंदी डिजाइन

अगर आप ऑफिस जाती हैं और हाथों में हाफ मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं तो आप के लिए बेस्ट है. ऐसे डिजाइन सिंपल के साथ काफी एलिगेंट लगते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




