Maggie Cheese Balls Recipe: मैगी से बनाएं ये टेस्टी चीज बॉल्स, हर उम्र के लोगों को आएगा पसंद
Published by : Priya Gupta Updated At : 14 Jul 2025 11:05 AM
maggie cheese balls Recipe (ai image)
Maggie Cheese Balls Recipe: आज हम आपको इस आर्टिकल में मैगी से एक टेस्टी और झटपट बनने वाली मैगी चीज बॉल्स की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर बनाकर बच्चों से बड़े तक सभी को खुश कर सकते हैं.
Maggie Cheese Balls Recipe: बच्चों को जब भी कुछ झटपट और टेस्टी खाने का मन करता है, तो सबसे पहले मैगी का नाम आता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी की पसंदीदा है मैगी. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं मैगी से बना एक नया और मजेदार डिश, मैगी चीज बॉल्स की रेसिपी. मैगी चीज बॉल्स को आप शाम के स्नैक्स, बच्चों के टिफिन, पार्टी या शाम की भूख मिटाने के लिए आसानी से बना सकते हैं. इसे बनाना जितना आसान है, इसका स्वाद उतना ही लाजवाब है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में.
मैगी चीज बॉल्स बनाने के लिए सामग्री
- मैगी नूडल्स – 1 पैकेट
- उबले आलू – 2 (मैश किए हुए)
- चीज – आधा कप (गार्निश किया हुआ)
- हरी मिर्च, धनिया – बारीक कटे हुए
- नमक, लाल मिर्च – स्वादानुसार
- मैदा – 2 चम्मच (घोल बनाने के लिए)
- ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप
- तेल – तलने के लिए
यह भी पढ़ें- Rumali Roti: मुगलई स्वाद अब घर पर, बनाएं होटल जैसी पतली और नरम रुमाली रोटी
यह भी पढ़ें- Aamras Recipe: आम का सीजन खत्म होने से पहले जरूर बनाएं ये टेस्टी डिश, उंगलियां चाटते रहेंगे बच्चे
मैगी चीज बॉल्स बनाने की विधि
- सबसे एक पैन में पानी उबालें, उसमें मैगी नूडल्स और मसाला डालकर अच्छी तरह पकाएं. मैगी को बिना ज्यादा पानी के सुखा पकाएं. इसके बाद इसे अलग करके ठंड होने के लिए रख दें.
- अब एक बाउल में पकी हुई मैगी, मैश किए हुए आलू, गार्निश किया हुआ चीज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें.
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें जब तक एक गाढ़ा मिश्रण बन जाए.
- अब एक छोटे बाउल में मैदा और थोड़ा पानी मिलाकर पतला घोल बना लें.
- इसके बाद बॉल्स को घोल में डुबोएं, फिर ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें.
- इसके बाद अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और धीमी आंच पर बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें.
- अब तैयार है आपका गरमागरम मैगी चीज बॉल्स, इसे आप चटनी या मियोनीज के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें- Dahi Bhalla Papdi Chaat: स्ट्रीट स्टाइल दही भल्ला पापड़ी चाट बनाएं अब घर पर, जानें विधि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










