ePaper

Latest Mehndi Design: ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन बनाएंगे आपके हाथों की खूबसूरती को और भी खास

Updated at : 16 Jul 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Mehndi Design: ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन बनाएंगे आपके हाथों की खूबसूरती को और भी खास

Latest Mehndi Design: देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन जो हर मौके पर आपके हाथों को देंगी खास और स्टाइलिश लुक.

विज्ञापन

Latest Mehndi Design: घर में कोई भी पार्टी या फंक्शन हो मेहंदी हर लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. बदलते फैशन के साथ अब मेहंदी डिजाइन भी ट्रेंड में आ गए हैं जहां सिंपल, स्टाइलिश और मिनिमलिस्टिक पैटर्न सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं.

सिंपल बेल डिजाइन (Simple Floral Trail)

यह मेहंदी डिजाइन हथेली के एक साइड से उंगलियों तक जाती हुई फूलों और पत्तियों की बेल की तरह होती है. कम समय में लगाने वाली यह स्टाइलिश मेहंदी हर मौके के लिए परफेक्ट है.

अरबी स्टाइल (Arabic Mehndi Design)

आउटलाइन और खाली जगहों के साथ यह डिजाइन बेहद एलीगेंट और यूनिक लुक देता है. यह डिजाइन ज्यादा फैशनेबल लगता है और हाथों पर लंबा दिखाता है.

जाल वर्क और नेट पैटर्न (Jaal Work & Net Patterns)

बारीक और नाजुक जालीदार पैटर्न जो पूरे हाथ को कवर करते हैं जिससे ऐसा लगता है जैसे हाथों पर कोई सुंदर कपड़ा बुना गया हो. जाली पैटर्न के बीच-बीच में छोटे फूल या पत्तियां जोड़कर इसे और आकर्षक बनाया जाता है.

मॉडर्न मंडला डिजाइन (Modern Mandala Designs)

मंडला डिज़ाइन हमेशा से लोकप्रिय रहे हैं लेकिन अब इनमें आधुनिक ट्विस्ट आ गए हैं. हथेली या हाथ के पिछले हिस्से के बीच में एक बड़ा, खूबसूरत मंडला जो चारों ओर से जटिल पैटर्न से घिरा होता है जाे देखने में बेहद ही खूबसुरत लगता है.

Also Read : Latest Bridal Mehndi Design: हाथों में रचाएं साजन के नाम की मेहंदी,प्यार का दें खूबसूरत पैगाम

Also Read : Valentine’s Day 2025 Mehndi Designs: मेहंदी के जरिये अपने प्यार का करें इजहार,वेलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये स्टाइल्स

Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola