ePaper

Leftover Dough : अगर आप भी फ्रिज में रखते हैं बचा हुआ आटा, तो यह आपके लिये हो सकता है हानिकारक

Updated at : 21 Dec 2024 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
Leftover Dough

Leftover Dough

Leftover Dough : क्या बचे हुए आटे को फ्रिज में रखना सुरक्षित है? जानें इस आदत का स्वास्थ्य पर कितना अधिक पड़ता है प्रभाव.

विज्ञापन

Leftover Dough : आजकल की व्यस्त जिंदगी में समय बचाने के लिए लोग अक्सर आटा गूंथकर उसे फ्रिज में रख देते हैं ताकि रोटियां या पराठे जल्दी तैयार हो सकें. हालांकि यह तरीका समय की बचत करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बचे हुए आटे को फ्रिज में रखना आपकी सेहत के लिए खतरे का कारण बन सकता है. आइए जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत को कैसे प्रभावित कर सकती है और आपको इसे सुरक्षित रखने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए.

बैक्टीरिया और फंगस का बढ़ना

फ्रिज में रखा आटा कुछ समय बाद बैक्टीरिया और फंगस का घर बन सकता है. खासकर जब उसमें नमी रहती है. ये बैक्टीरिया आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं.

आटे की क्वालिटी में गिरावट

लंबे समय तक फ्रिज में रखा आटा खराब हो सकता है. जिससे उसका स्वाद और पौष्टिकता कम हो जाती है. ऐसा आटा खाने से पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं.

स्मेल और रंग में बदलाव

अगर आटा फ्रिज में बहुत समय तक रखा जाए तो उसकी सुगंध और रंग में बदलाव आ जाता है. जो इस बात का संकेत है कि आटा खराब हो गया है और अब वह खाने लायक नहीं है.

Also Read : सर्दियों में घर पर इस तरीके से बनाएं ताजगी से भरपूर दही

सुरक्षित रखने के उपाय

  • आटे को फ्रिज में रखने से पहले उसे अच्छी तरह से पैक करें. ताकि उसमें नमी और हवा का प्रवेश न हो.
  • आटे को 24 घंटे के भीतर उपयोग करना सबसे अच्छा है.
  • अगर लंबे समय तक आटे को रखना है तो उसे फ्रीज करना बेहतर विकल्प है. क्योंकि फ्रीज में रखा आटा ज्यादा समय तक सुरक्षित रहता है.
  • आटे का उपयोग करने से पहले उसकी गंध और रूप की जांच करें.

Also Read : आंवला का मुरब्बा ठंड में सेहत के लिए वरदान, जानें फायदे और बनाने की रेसिपी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola