ePaper

Lauki Aloo Paratha: नाश्ता देखकर घर के सभी लोग हो जाएंगे खुश, तैयार करें गरमा-गरम लौकी आलू पराठा 

Updated at : 07 Jan 2026 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
Lauki Aloo Paratha

लौकी और आलू के पराठे

Lauki Aloo Paratha: इस बार हम आपको लौकी से कोई पकौड़े और सब्जी नहीं, बल्कि गरमा-गरम लौकी और आलू के पराठे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं नाश्ते में टेस्टी लौकी आलू के पराठे बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Lauki Aloo Paratha: नाश्ते में आपने आलू से बना पराठा तो खूब खाया होगा, आलू का पराठा जब घर में बनता है तब सारे लोग खुश हो जाते हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि आप लौकी और आलू से भी टेस्टी पराठे तैयार कर सकते हैं? जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस आर्टिकल में लौकी और आलू से गरमा-गरम पराठे बनाने की आसान रेसिपी. लौकी आलू के पराठे का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप इसे घर पर बनाकर सबको खुश कर सकते हैं. 

लौकी आलू पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • लौकी (कद्दूकस की हुई) – 1 कप
  • उबले आलू (मैश किए हुए) – 2 मध्यम
  • हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1
  • अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती (बारीक कटी) – 2 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच 
  • तेल – जरूरत अनुसार 

यह भी पढ़ें: Aloo Paratha Recipe: ठंड के मौसम में खाएं लजीज आलू पराठा, जानें बनाने का आसान तरीका

लौकी आलू पराठा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप गेहूं के आटे में नमक मिलाकर नरम आटा गूंथ लें और इसे ढककर 10–15 मिनट रख दें. 
  • अब आप कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का निचोड़ लें जिससे इसका अतिरिक्त पानी अच्छे से निकल जाए और पराठे का भरावन गीला न हो. 
  • इसके बाद आप एक बर्तन में लौकी, उबले आलू, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आप इसे हल्के हाथों या चम्मच की मदद से मिक्स करें. 
  • अब तैयार हुए आटे की लोई लें, इसके बाद आप इसे बेलन की मदद से गोल बेलें फिर बीच में कटोरी जैसा बनाएं और लौकी आलू का भरावन रखकर अच्छे से हल्के हाथों से बेल लें. 
  • अब गैस में तवा गर्म करें, तवा गर्म हो जाने के बाद आप इसमें पराठे डालकर धीमी आंच पर सेंकें. पराठे को दोनों तरफ से तेल या घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें. 
  • सारे पराठे को आप इसी तरह तैयार कर लें. अब एक प्लेट में तैयार हुए लौकी आलू के पराठे को निकालकर दही या चटनी के साथ सर्व करके खाएं.

यह भी पढ़ें: Winter Special Matar Dhokla Recipe: सर्दियों की नरम धूप में दोगुना मजा, घर पर बनाएं विंटर स्पेशल फूला-फूला मटर ढोकला

यह भी पढ़ें: Makai Dhokla Recipe: घर पर बनाकर ट्राई करें मुलायम और स्पंजी मकई ढोकला, जानें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola