Kitchen Tips: आटे में कीड़े और घुन लगने की अब टेंशन नहीं, जरूर अपनाएं ये उपाय
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 13 May 2025 4:54 PM
AI Generated Image
Kitchen Tips: अगर आप आटे को बेहतर तरीके से स्टोर करके रखना चाहते हैं और साथ ही उसे कीड़े और घुन से बचाकर रखना चाहते हैं तो ये घरेलू उपाय आपके लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं. चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Kitchen Tips: आटा एक ऐसी वस्तु है जो आपको काफी आसानी से आपके किचन में मिल जाता है. आटा चाहे किसी भी चीज का क्यों न हो इसे सही तरीके से स्टोर करके रखना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर हम इसे सही तरीके से स्टोर करके नहीं रखते हैं तो इसमें कीड़े और घुन लगने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. जब आटे में कीड़ा लग जाता है तो हमें इसे फेंकना तक पड़ जाता है क्योंकि कीड़ों के दिखने के बाद इसे खा पाना संभव नहीं होता है. अगर आप आटे में लगे हुए कीड़ों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे है जिन्हें अपनाकर आप आटे में लगे घुन और कीड़ों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकेंगे. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
लौंग और तेज पत्ते का इस्तेमाल
अगर आप आटे को कीड़े और घुन से बचाकर रखना चाहते हैं तो लौंग और तेज पत्ते का इस्तेमाल आपको जरूर करना चाहिए. इन दोनों ही चीजों में इंसेक्ट रेपेलेंट प्रॉपर्टीज पायी जाती है जिस वजह से इसे आटे के साथ रख देना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है.
किचन हैक्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: तवे पर जम गयी मोटी काली परत? इस तरह उसे बनाएं नये जैसा
ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: चावल के डब्बे में दिख रहे घुन और कीड़े? फेंके नहीं, यहां जानें छुटकारा पाने का सबसे आसान उपाय
नीम की पत्तियों को रखना फायदेमंद
कीड़ों और घुन से आटे को लंबे समय तक बचाए रखने के लिए आप अगर चाहें तो नीम की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें कीटनाशक प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जिस वजह से कीड़े और घुन आटे से दूर रहते हैं. आपको नीम की कुछ पत्तियों को ले लेना है और इसे आटे के जार में डालकर रख देना है.
आटे को फ्रिज में रखना फायदेमंद
अगर आप आटे को कीड़े से और घुन से बचाकर रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इसे फ्रिज में स्टोर करके रखना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आटा फ्रेश भी रहता है और कीड़े और घुन भी आटे से दूर रहते हैं.
ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: अब उबलते पानी में ही नहीं फूटेंगे अंडे, अपनाएं ये तरीके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










