ePaper

Kitchen Hacks: रोटियां अब लंबे समय तक रहेंगी सॉफ्ट और फ्रेश, आटा गूथते समय ध्यान में रखें ये बातें

Updated at : 10 Jun 2025 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
tips for making softer rotis

AI generated image

Kitchen Hacks: अगर आपकी रोटियां भी ज्यादा देर तक फ्रेश और सॉफ्ट नहीं रहती हैं तो आपको आटा गूथते समय इन बातों का ख्याल रखना चाहिए. जब आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो आपकी रोटियां लंबे समय तक फ्रेश बनी हुई रहती है.

विज्ञापन

Kitchen Hacks: रोटी खाने का असली मजा तब है जब वह सॉफ्ट और फ्रेश रहे. कई बार ऐसा होता है कि हम रोटियों को सेंक कर निकालते हैं और वह पापड़ की तरह बन जाती है. जब ऐसा होता है तो हमें उसे खाने का मन भी नहीं करता है और खा भी लें तो हम रोटी के असली स्वाद को मिस करने लगते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनकी रोटियां ज्यादा देर तक फ्रेश नहीं रहती है और देखते ही देखते पापड़ जैसी सख्त हो जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें आपको उस समय अपनाना चाहिए जब आप आटा गूथने जा रही हैं. जब आप इन टिप्स को अपनाएंगे तो आपकी रोटियां लंबे समय तक फ्रेश और सॉफ्ट बनी रहती है.

आटा गूथने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं कि आपकी रोटियां लंबे समय तक सॉफ्ट और फ्रेश बनी हुई रहे तो ऐसे में आपको आटे को गूथते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो इससे ग्लूटेन जल्दी बनने लगता है.

किचन हैक्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: तवे पर जम गयी मोटी काली परत? इस तरह उसे बनाएं नये जैसा

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: आटे से निकल रहे सफेद कीड़े? घबराएं नहीं, इस तरह पाएं छुटकारा

सही मात्रा में पानी का इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं कि रोटियां लंबे समय तक सॉफ्ट रहें तो आपको इस बात का भी खया रखना चाहिए कि आप उसे हायड्रेट करके रखें. आपने जितना भी आटा लिया है उसके मुकाबले में कम से कम 50 प्रतिशत पानी जरूर लें. ज्यादा पानी की वजह से भाप बनेगा और आपकी रोटियां सॉफ्ट भी होंगी.

गूथने के बाद कुछ देर के लिए छोड़ दें

अगर आप रोटियों को सॉफ्ट अउ फ्रेश रखना चाहते हैं तो आपको आटे को गूथने के बाद कम से कम 20 मिनट के लिए उसे ऐसे ही छोड़ देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी रोटियां बेहतर बनती है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: चावल के डब्बे में दिख रहे घुन और कीड़े? फेंके नहीं, यहां जानें छुटकारा पाने का सबसे आसान उपाय

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola