Live Updates

Happy Karma Puja 2020 Wishes, Images, Quotes, Status : यहां से अपनों को भेजें शुभकामनाएं, जानें करम पूजा की विधि

Updated at : 29 Aug 2020 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
Happy Karma Puja 2020 Wishes, Images, Quotes, Status : यहां से अपनों को भेजें शुभकामनाएं, जानें करम पूजा की विधि

Happy Karma Puja 2020 Wishes, Images, Quotes, Status, Messages, Pics, sms : झारखंड-बिहार में मुख्य रूप से मनाया जाने वाले पर्व करमा में करम-डाली की पूजा की जाती है. जाना है. यह पर्व ‘राजीकरम’ के नाम से भी प्रसिद्ध है. इस बार यह त्योहार 29 अगस्त को मनाया जा रहा है. भाई-बहन के बीच गहरे रिश्ते को दर्शाता है यह पर्व प्रकृति का भी प्रतिक है. इस दिन लड़कियां व महिलाएं उपवास रखती हैं. ऐसे में आइये करमा से भेजें अपनों को करमा पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

कैसे मनाते है करम पर्व

Happy Karma Puja 2020 Wishes, Images, Quotes, Status : यहां से अपनों को भेजें शुभकामनाएं, जानें करम पूजा की विधि

करम पर्व मनाने से पूर्व युवतियां बालू उठाने के लिए नदी या तालाब में जाती हैं. इसस पहले वे अखड़ा में नृत्य करती हैं. इसके बाद वे नहा-धोकर एक जगह इकट्ठा होती हैं और नृत्य करते हुए नदी से स्वच्छ महीन बालू उठाती हैं. जिसे नयी डाली में भरकर लाती है. उसमें सात प्रकार के अनाज बोती है. जैसे- जौ, गेहूं, मकई, धान, उरद, चना, कुलथी आदि और इसे किसी स्वच्छ स्थान पर रख देती हैं. दूसरे दिन से रोज धूप, धूवन द्वारा पूजा-अर्चना कर हल्दी पानी से सींचती है. चारों और युवतियां गोलाकार होकर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर जावा जगाने का गीत गाती हैं और नृत्य करती हैं

Happy Karma Puja : करमा का इतिहास

Happy Karma Puja 2020 Wishes, Images, Quotes, Status : यहां से अपनों को भेजें शुभकामनाएं, जानें करम पूजा की विधि

आपको बता दें कि झारखंड में पेड़-पौधे को पूजने की परंपरा सदियों से है. यह सच भी है हम प्रकृति के साथ तालमेल करके ही चलना चाहिए. हमारे पूर्वजों या आदिमानवों ने जब प्रकृति के उपकार को समझा तब से प्रकृति को श्रद्धा भाव से देखा जाने लगा. जैसे सरहुल में सखुआ फूल को पूजा जाता है, ठीक वैसे ही करम में करम डाली की पूजा की जाती है. पौराणिक ग्रंथों में भी इसकी चर्चा की गयी है. उनमें, वनस्पत्यै नम: वनस्पतियों को नमन करने की सलाह दी गयी है.

Karma Puja ki Hardik Shubhkamnaye : पर्व का मुख्य उद्देश्य

Happy Karma Puja 2020 Wishes, Images, Quotes, Status : यहां से अपनों को भेजें शुभकामनाएं, जानें करम पूजा की विधि

ऐसी मान्यता है कि इस पर्व को भाइयों और बहनों के लिए मनाया जाता है. इसके अलावा यह प्रकृति का भी प्रतिक है. बहनें अपने भाईयों के सुख-समृद्धि और दीर्घायु होने की कामना इस दिन करती हैं. इसके अलावा झारखंड के लोगों की परंपरा रही है कि धान रोपाई हो जाने के बाद इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है.

कब और कहां-कहां मनाया जाता है ये पर्व

Happy Karma Puja 2020 Wishes, Images, Quotes, Status : यहां से अपनों को भेजें शुभकामनाएं, जानें करम पूजा की विधि

कोरोना और लॉकडाउन के बीच 29 अगस्त दिन शनिवार को करमा पर्व झारखंड समेत अन्य राज्यों में मनाया जाएगा. हर वर्ष यह पर्व भादो महीने के शुक्ल पक्ष एकादशी को मनाया जाता है. झारखंड के अलावा इसे बंगाल, असम, ओड़िशा तथा छत्तीसगढ़ और बिहार के कुछ हिस्सों में भी मनाया जाता है.

Posted By : Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola