Kali Gajar Khane Ke Fayde: काली गाजर में छिपा है सेहत का खजाना, जान लें इसके फायदे

Updated at : 19 Jan 2026 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
Kali Gajar Khane Ke Fayde in Hindi

काली गाजर खाने के फायदे (Image-Gemini)

Kali Gajar Khane Ke Fayde: सर्दियों के मौसम में काली गाजर खाने के इतने सारे फायदे मिलते हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. इसे आप जूस, हलवा या फिर सलाद में खाकर अपनी हेल्थ को दुरुस्त रख सकते हैं.

विज्ञापन

Kali Gajar Khane Ke Fayde: गाजर का नाम लेते ही दिमाग में लाल गाजर की तस्वीर सामने आती है. जबकि गाजर काली रंग की भी होती है. यह गाजर पोषण और एंथोसियानिन्स से भरपूर होती है. सर्दियों के मौसम में काली गाजर खाने के कई सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. इस गाजर से जूस व हलवा आदि बनाया जाता है. इसका सेवन करने से आपको सुबह-सुबह एंटीऑक्सीडेंट्स का बूस्टर मिल जाएगा. जानिए काली गाजर खाने के फायदे.

वजन कम करने में कारगर

काली गाजर फैट्स को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. यह गाजर वजन बढ़ने से रोकता है और मेटाबॉलिज्म में भी सुधार लाता है.

आंखों की रोशनी में सुधार

काली गाजर आंखों की रोशनी के लिए अच्छी होती है. यह गाजर ग्लूकोमा और रेटिनल इंफ्लेमेशन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए काफी फायदेमंद है.

Also Read: Chuhara-Doodh Eating Benefits: इस तरह करेंगे छुहारे का सेवन तो शरीर को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

पाचन क्रिया में सुधार

फाइबर से भरपूर काली गाजर खाने से कब्ज,  ब्लोटिंग और फ्लैटुलेंस जैसी पाचन संबंधी परेशानियों में मदद मिलती है.

कैंसर से बचाव

काली गाजर कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं और शरीर में सूजन को कम करने में काफी मददगार साबित होते हैं.

दिल के लिए फायदेमंद

काली गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है. यह क्लॉट बनाने और प्लेटलेट्स काउंट को बेहतर करने में मदद करती है. यह गाजर खून में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार साबित होता है.  

Also Read: Hair Care Tips: बालों को चमत्कारी फायदे देते हैं ऑलिव ऑयल, जानें लगाने का सही तरीका

Also Read: Benefits of Papaya: पपीता खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन

Also Read: Yoga Tips: योग करने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, वरना पर जाएगा पछताना

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola