Kacche Kele Ki Sabji: नवरात्रि में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं कच्चे केले की चटपटी सब्जी, स्वाद ऐसा जो हमेशा रहेगा याद
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 23 Sep 2025 11:30 AM
kacche kele ki sabji ( AI Image)
Kacche Kele Ki Sabji: नवरात्रि में बिना लहसुन प्याज से बनी चीजों का सेवन कई लोग करते हैं. आप बिना प्याज-लहसुन टेस्टी कच्चे केले की सब्जी को तैयार कर सकते हैं.
Kacche Kele Ki Sabji: नवरात्रि का त्योहार भक्ति और श्रद्धा का पर्व है. नौ दिनों के इस त्योहार में मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस त्योहार को लेकर लोगों में उमंग और उत्साह देखने को मिलता है. दुर्गा मां की आराधना और भक्ति के लिए भक्त नौ दिनों का व्रत रखते हैं. नवरात्रि में कई लोग बिना लहसुन प्याज से खाने का सेवन करते हैं. आप बिना प्याज लहसुन के कच्चे केले की टेस्टी सब्जी बना सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं कच्चे केले की सब्जी की रेसिपी जिसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि.
कच्चे केले की सब्जी के लिए सामग्री
- कच्चे केले- 2-3 छोटे टुकड़ों में कटे हुए
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- घी- 2-3 टेबलस्पून
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- धनिया पाउडर- एक चम्मच
- टमाटर- एक बारीक कटा हुआ
- हरा धनिया- सजाने के लिए
- जीरा- एक छोटा चम्मच
- काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
यह भी पढ़ें- Sweet Potato Tikki For Navratri Vrat: नवरात्रि में बनाएं स्वाद से भरपूर लाजवाब शकरकंद की टिक्की
कच्चे केले की सब्जी बनाने की विधि
- कच्चे केले की सब्जी बनाने के लिए कच्चे केले को तैयार कर लें. केले को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें आप जीरा को डाल दें. जीरा जब तड़क जाए तो आप इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और कटे हुए केले को डालें और अच्छे से पकाएं. इसमें आप नमक को मिक्स करें और ढककर अच्छे से पकाएं.
- इसे आप ढककर 10-12 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. इसे आप बीच-बीच में चलाते रहें.
- इसके ऊपर से आप मसालों और टमाटर को डालें और इसे अच्छे से पकाएं. अगर आपको सब्जी ज्यादा गाढ़ी चाहिए तो आप थोड़ा पानी डालकर धीमी आंच पर इसे पकाएं. गैस बंद करें और हरा धनिया छिड़कें और इस सब्जी को सर्व करें. इस सब्जी को आप पूरी या रोटी के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Recipe Ideas: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, जानें आसान और झटपट रेसिपी आइडियाज
यह भी पढ़ें- Aloo Jeera For Navratri Vrat: नवरात्रि उपवास के लिए आसान और टेस्टी आलू जीरा रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










