ePaper

Chana Dal Chaat Recipe: चाय के साथ बनाना चाहते हैं इंस्टेंट कुछ चटपटा, ट्राई करें चना दाल चाट 

Updated at : 10 Nov 2025 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
Chana Dal Chaat

Chana Dal Chaat (AI image)

Chana Dal Chaat Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाना चाहते हैं कुछ इंस्टेंट, चटपटा और तीखा तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे चना दाल चाट बनाने की आसान विधि.

विज्ञापन

Chana Dal Chaat Recipe: चना दाल से बना तड़का, पकौड़ा और सब्जी तो आपने घर पर खूब बनाया होगा, लेकिन आज हम आपको चना दाल से इंस्टेंट चाट बनाने के बारे में बताएंगे. जी हां, चना दाल चाट बहुत चटपटी रेसिपी है जिसे आप कम समय में आसानी से मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत और सामग्री की जरूरत नहीं है. इसका स्वाद इतना लाजवाब और चटपटा होता है कि हर कोई इसे खाने के बाद फैन बन जाएगा. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी. 

चना दाल चाट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? (How to Make Chana Dal Chaat At Home)

  • चना दाल – 1 कप 
  • धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच (कटी हुई)
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – छोटा चम्मच
  • काला नमक – स्वादानुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • खीरा – आधा  (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)

यह भी पढ़ें: Dahi Makhana Chaat Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं स्वादिष्ट दही मखाना चाट, नोट करें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Roasted Chana: बिना तेल घर पर आसानी से बनाएं हेल्दी चना स्नैक्स

चना दाल चाट बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले चना दाल को अच्छे से धोकर एक कुकर में पानी और नमक डालकर 3 सीटी आने तक उबाल लें. 
  • अब इसे पानी से निकालकर थोडा ठंडा होने दें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में ठंडी दाल, प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, और धनिया डालें. फिर नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, और नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. 
  • इसे एक कटोरी में निकालकर सर्व करें और स्वाद का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Ke Pakode: बेसन नहीं, इस बार बारिश में ट्राई करें साबूदाने के पकौड़े

यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola