ePaper

Dahi Makhana Chaat Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं स्वादिष्ट दही मखाना चाट, नोट करें आसान रेसिपी

Updated at : 09 Nov 2025 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
Dahi Makhana Chaat

Dahi Makhana Chaat (AI image)

Dahi Makhana Chaat Recipe: शाम में खाना चाहते हैं कुछ तीखा और चटपटा तो इस आर्टिकल की मदद से घर पर बनाएं टेस्टी दही मखाना चाट.

विज्ञापन

Dahi Makhana Chaat Recipe: शाम में हमेशा कुछ चटपटा और तीखा खाने का मन करता है. ऐसे में अगर आप जल्दी बन जाने वाला टेस्टी स्नैक्स बनाने का सोच रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको दही और मखाने से स्वादिष्ट चाट बनाने के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम समय में आसानी से बना सकते हैं. इसका स्वाद खाने में इतना टेस्टी होता है कि अगर आपने इसे एक बार घर पर बनाकर ट्राई किया तो जरूर इसे दूसरी बार बनाना चाहेंगे. 

दही मखाना चाट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 2 कप मखाना 
  • जरूरत अनुसार तेल 
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1 कप ताजा दही (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 छोटा टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 2 बड़े चम्मच अनार के दाने
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
  • आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 1 छोटा चम्मच इमली की चटनी
  • 1 छोटा चम्मच हरी चटनी (पुदीना-धनिया)

यह भी पढ़ें: Roasted Chana: बिना तेल घर पर आसानी से बनाएं हेल्दी चना स्नैक्स

दही मखाना चाट कैसे बनाएं?

पहले मखाना भूनें 

  • सबसे पहले एक पैन में धीमी आंच पर तेल गरम करें. 
  • फिर इसमें मखाना डालकर 8-9 मिनट कुरकुरे होने तक भूनें. 
  • अब इसमें नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर मिलाकर ठंडा होने दें. 

दही तैयार करें

  • एक बड़े बाउल में दही लेकर अच्छे से फेंट लें. 
  • इसमें थोड़ा नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं. 

चाट बनाएं 

  • एक प्लेट में भुना हुआ मखाना डालें. फिर इसके ऊपर प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें. अब तैयार हुआ दही डालकर इसके ऊपर से हरी चटनी और इमली की चटनी डालें. 
  • इसके बाद चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर छिड़कें. 

सर्व करें

  • तैयार हुआ दही मखाना चाट को अनार के दाने और हरा धनिया डालकर सजाएं. 
  • अब आपका स्वाद से भरपूर दही मखाना चाट बनकर तैयार है. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Ke Pakode: बेसन नहीं, इस बार बारिश में ट्राई करें साबूदाने के पकौड़े

यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola