ePaper

Independence Day Office Decoration Ideas: तिरंगा थीम से लेकर फोटो बूथ तक, ऑफिस की सजावट के ऐसे क्रिएटिव आइडियाज जो सभी को करेंगे इंप्रेस

Updated at : 14 Aug 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
independence day office decoration ideas

AI generated image

Independence Day Office Decoration Ideas: 15 अगस्त 2025 पर अपने ऑफिस को देशभक्ति के रंगों से सजा सकते हैं. तिरंगा, गुब्बारे, फोटो बूथ और ट्राय कलर थीम से जुड़ी आसान और क्रिएटिव डेकोरेशन आइडियाज जानें, जिससे आपका वर्कस्पेस सेलिब्रेशन और आजादी के जश्न का खास हिस्सा बन जाएगा.

विज्ञापन

Independence Day Office Decoration Ideas 15 अगस्त को देश आजादी का 78वां वर्षगांठ मनाने जा रहा है. इस शुभ दिन पर स्वतंत्रता सेनानियों और जवानों की वीरगाथों को याद कर, उन्हें सम्मान देने के लिए जगह-जगह पर भारतीय ध्वज फहराया जाता है. इस मौके पर हर देशवासी देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आता है. स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर सभी स्कूल, कॉलेज और ऑफिसों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की तैयारियां चल रही हैं. अगर आप स्वतंत्रता दिवस के सेलिब्रेशन के लिए अपने ऑफिस को सजाने के कुछ डेकोरेशन आइडियाज ढूंढ रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे क्रिएटिव टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अपने ऑफिस की सुंदर सजावट कर सकते हैं.

तिरंगा और गुब्बारे से सजावट

स्वतंत्रता दिवस थीम वाली सजावट करने के लिए भारतीय ध्वज से के केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारों का ऑफिस की वर्क स्पेस और कॉरिडोर सजाने के लिए इनका इस्तेमाल करें. दीवार पर तिरंगा बनाने के लिए सबसे ऊपर बहुत सारे केसरिया गुब्बारे, बीच में सफेद और नीचे हरे गुब्बारे लगा सकते हैं, इससे बहुत हाई एफर्ट सजावट का लुक आएगा.

एंट्री गेट की सजावट

ऑफिस के एंट्री गेट को पेपर के तिरंगे, फूलों, एलईडी लाइटों और देशभक्ति से भरे पोस्टरों से सजाए. ऑफिस की एंट्री पर तिरंगे के रंग के गुब्बारों का मेहराब भी बना सकते हैं. केसरिया, सफेद और हरे रंगों को मिलाकर रंगोली बनाएं, इसके लिए फ्रेश फूलों का इस्तेमाल करना बेस्ट होता है.

फोटो बूथ कॉर्नर

फोटो बूथ कॉर्नर पर स्वतंत्रता दिवस स्पेशल तस्वीरें खिंचवाना आपके ऑफिस के सभी कर्मचारियों को जरूर पसंद आएगा. इंस्टाग्राम के कट-आउट के साथ तिरंगा, स्वतंत्रा सेनानियों के पोस्टर, महात्मा गांधी की टोपी, अशोक स्तंभ आदि प्रॉप्स से यूनिक फोटो कॉर्नर बना सकते हैं.

सिंपल और एस्थेटिक सजावट

अगर ज्यादा लाउड डेकोरेशन न करनी हो तो छोटी-छोटी चीजों से भी ऑफिस को सजा सकते हैं. हर कर्मचारी के टेबल पर एक छोटा सा भारतीय झंडा और तिरंगे की थीम वाली चीजें जैसे पेन स्टैंड, कॉफी मग या कोस्टर रखें. आप गमलों में लगे पौधों को तिरंगे के रंगों के रिबन में लपेटकर सिंपल और एस्थेटिक सजावट कर सकते हैं.

ट्राय कलर थीम खाने के काउन्टर

स्वादिश खाना किसी भी उत्सव की जान होता है. स्वतंत्रता दिवस के लिए ट्राय कलर थीम खाने के काउन्टर एक बेहतरीन आइडिया है. मोतीचूर के लड्डू, इडली, ट्राय कलर ढोकला और सैंडविच के साथ हरि चटनी जैसे स्नैक्स परोसें. यह सजावट का बहुत यूनीक तरीका है. इनपुट: अश्लेषा मिश्रा

यह भी पढ़ें: Independence Day 2025 Wishes Quotes Live: दिल को छू लेने वाले स्वतंत्रता दिवस के प्रेरणादायक विचार….

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola