ePaper

Iftar Special Snacks: इफ्तार को खास बनाने के लिए बनाएं स्वादिष्ट मसाले कॉर्न, जानें रेसिपी 

Updated at : 05 Mar 2025 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Iftar Special Snacks

Iftar Special Snacks

Iftar Special Snacks: आज हम आपके लिए एक स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली रेसिपी लेकर आए हैं - मसाला कॉर्न. यह एक ऐसी रेसिपी है जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि हेल्दी भी है जो आपके इफ्तार को और भी खास बना देगी. तो चलिए, मसाला कॉर्न बनाने की रेसिपी जानते हैं.

विज्ञापन

Iftar Special Snacks: रमजान के महीने में इफ्तारी के समय का बेसब्री से इंतजार रहता है. जब रोजे रखने वाले लोगों को सूरज की आखिरी किरण के साथ इफ्तार का समय नजर आता है तो उनकी खुशी और उत्साह का कोई ठिकाना नहीं रहता. इफ्तार के समय परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर खाना खाने का आनंद ही कुछ और होता है. और जब खाने में कुछ स्वादिष्ट और नया होता है, तो इफ्तार का आनंद दोगुना हो जाता है. इसलिए आज हम आपके लिए एक स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली रेसिपी लेकर आए हैं – मसाला कॉर्न. यह एक ऐसी रेसिपी है जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि हेल्दी भी है जो आपके इफ्तार को और भी खास बना देगी. तो चलिए मसाला कॉर्न बनाने की रेसिपी जानते हैं.

सामग्री:

  • कॉर्न के दाने – 1 कप
  • मक्खन या तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
  • कटा हुआ धनिया – सजाने के लिए

कॉर्न को पकाएं

मसाला कॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में मक्खन या तेल डालकर माध्यम आंच पर गर्म करें. अब इसमें कॉर्न के दाने डालें और मध्यम आंच पर ही पकाएं. कॉर्न को पकाने में लगभग 5-7 मिनट का समय लगता है.

यह भी पढ़ें: Iftar Special Badam Milk Shake Recipe: रोजे में बनाएं हेल्दी और टेस्टी बादाम कस्टर्ड मिल्कशेक

मसाले डालें

जब कॉर्न पक जाए, तो इसमें जीरा, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला दें. मसाले मिलाने के बाद इसमें नमक और निम्बू का रस भी ऐड करें. इसके बाद आंच बंद कर दें.

सजाएं और परोसें

आंच बंद करने के बाद मसाला कॉर्न को एक प्लेट में निकालें और ऊपर से कटा हुआ धनिया से सजाएं. अब आपका टेस्टी मसाला कॉर्न तैयार है. इसे गरमा गरम परोसें और आनदं लें.

यह भी पढ़ें: Iftar Special Chana Recipe: इफतार के लिए बनाएं चटपटे और हेल्दी मसाले चने, नोट करें रेसिपी

यह भी पढ़ें: Ramadan Iftar Healthy Dishes: इफ्तारी के लिए बनाएं ये खास हेल्दी डिशेज, रोजे में भी दिनभर रखेगा एनर्जेटिक

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola