ePaper

Iftar Special Chana Recipe: इफ्तार के लिए बनाएं चटपटे और हेल्दी मसाले चने, नोट करें रेसिपी

Updated at : 02 Mar 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
Iftar Special Chane Recipe

Iftar Special Chane Recipe

Iftar Special Chana Recipe: हम आपके लिए हेल्दी चने की एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप इफ्तारी के लिए आसानी से बना सकते हैं. यह रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि हेल्दी भी है. तो आइए जानते हैं इस मसालेदार और चटपटी रेसिपी के बारे में, जो इफ्तारी के समय खास तौर पर पसंद की जाएगी.

विज्ञापन

Iftar Special Chana Recipe: रमजान में इफ्तारी के समय विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाते हैं. पूरे दिन की भूख के बाद, लोग इफ्तारी के समय स्वादिष्ट और सेहतमंद खाना पसंद करते हैं. ऐसे में आसानी से बनने वाला स्वादिष्ट और सेहतमंद खाने का ऑप्शन नहीं मिलता. इसलिए, हम आपके लिए हेल्दी चने की एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप इफ्तारी के लिए आसानी से बना सकते हैं. यह रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि हेल्दी भी है. तो आइए जानते हैं इस मसालेदार और चटपटी रेसिपी के बारे में, जो इफ्तारी के समय खास तौर पर पसंद की जाएगी.

सामग्री:

  • 1 कप चना
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच अलग अलग मसाले (धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर)
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 2 बड़े चम्मच टमाटर की प्यूरी
  • 2 बड़े चम्मच हरी मिर्च और धनिया की प्यूरी
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया

विधि:

  1. मसाला चना बनाने के लिए सबसे पहले चना को रात भर पानी में भिगो दें. फिर अगले दिन चना पानी से निकालकर धो लें और कुकर में डाल दें. चना के साथ एक कप पानी, नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, और लाल मिर्च पाउडर भी कुकर में डाल दें.
  2. अब 3-4 सीटी तक प्रेशर कुकर में चने को पकने दें. जब कुकर से 3-4 सीटी आ जाएं तो आंच बंद कर दें.
  3. अब एक पैन में तेल डालकर हल्की आंच पर गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरा के दाने डालें. जीरा के तड़कने के बाद, टमाटर की प्यूरी और हरी मिर्च और धनिया की प्यूरी भी डालें.
  4. इसके बाद मसालों को अच्छी तरह मिलाकर 2-3 मिनट के लिए माध्यम आंच पर पकाएं.
  5. मसाले के रंग जब हल्के सुनहरे हो जाएं तो पके हुए चना को मसालों में डालकर अच्छी तरह से मिला दें. इसे एक साथ 2 मिनट के लिए पकने के बाद आंच बंद कर दें.
  6. आंच बंद करते ही इसके बाद नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला दें. अब स्वादिष्ट चना मसाला तैयार है. इसे गरमा गरम परोसें.

यह भी पढ़ें: Ramadan Iftar Healthy Dishes: इफ्तारी के लिए बनाएं ये खास हेल्दी डिशेज, रोजे में भी दिनभर रखेगा एनर्जेटिक

यह भी पढ़ें: Iftar Special Badam Milk Shake Recipe: रोजे में बनाएं हेल्दी और टेस्टी बादाम कस्टर्ड मिल्कशेक

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola