ePaper

ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये जूस, वजन कम करने में करेगा मदद

Updated at : 27 Apr 2024 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये जूस, वजन कम करने में करेगा मदद

weight loss

Weight Loss Tips: अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है. आज हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में बताने वाले हैं जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है.

विज्ञापन

Weight Loss Tips: बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए हम कई तरह की तरकीबें अपनाते हैं. जिम जाने से लेकर डायटिंग करने तक हम सभी तरह के तरीके अपना लेते हैं. कई बार इन चीजों को फॉलो करने के बाद भी वजन कम नहीं हो पाता है. ऐसे में हम निराश हो जाते है और हार मान लेते हैं. अगर आप भी बढे हुए वजन की वजह से परेशान हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काम की हो सकती है. आज हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जो वजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते है इस जूस के बारे में.

वजन कम करने में मैंगो और मिंट का जूस फायदेमंद

जानकारों की अगर माने तो बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए अगर आप मैंगो और मिंट के जूस का सेवन करते हैं तो यह बढ़े हुए वजन को कम करने में काफी हद तक आपकी मदद कर सकता है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें मैंगो में आपको भारी मात्रा में डायट्री फाइबर मिल जाता है. अगर आप सुबह के समय इस जूस का सेवन करते है तो आपको काफी लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. एक तरह से अगर कहा जाए तो यह एनर्जी बूस्टर की तरह भी काम करता है. वहीं, जब हम इसमें मिंट मिला देते हैं तो यह हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बना देता है. केवल यहीं नहीं, यह हमारे बॉडी से टॉक्सिन्स को भी कम करने में मदद करता है. इस तरह से यह वजन को कम करने में मदद कर सकता है.

Also Read: Weight Loss Tips: सिर्फ जीरा पानी पीकर तेजी से घटाएं वजन

मैंगो और मिंट जूस तैयार करने के लिए इन चीजों की होगी जरुरत

अगर आप मैंगो और मिंट जूस बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 1 कटोरी पके हुए आम, 1 कप पानी, 10 से 12 पुदीना के पत्ते, 1 चम्मच नींबू का रस और आइस क्यूब्स की जरुरत पड़ेगी.

इस तरह तैयार करें जूस

-मैंगो और मिंट जूस तैयार करने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह से चॉप कर लें.
-इसके बाद आपको एक ब्लेंडर में एक कप पानी डाल देना होगा.
-इसके बाद आपको आम के छोटे-छोटे टुकड़ों को इसमें डाल देना होगा.
-इसके बाद जो मिक्सचर तैयार होगा उसमें नींबू का रस निचोड़ दें.
-इसके बाद पुदीने के पत्तों को ब्लेंडर में डालें और अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें.
-तैयार हुए जूस को एक ग्लास में निकाल लें और आइस क्यूब्स डालकर उसका आनंद लें.

Also Read: Weight Loss Fennel Water: रोज पिएं सौंफ का पानी, तेजी से कम होगा बैली फैट

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola