ePaper

Weight Loss Fennel Water: रोज पिएं सौंफ का पानी, तेजी से कम होगा बैली फैट

Updated at : 20 Apr 2024 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
Weight Loss Fennel Water

Weight Loss Fennel Water

Weight Loss Fennel Water: सौंफ का पानी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है. आयुर्वेद में भी इसका उपयोग औषधीय के रूप में किया जाता है. अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो रोज सुबह सौंफ का पानी पिएं और फैट को कम करें..

विज्ञापन

Weight Loss Fennel Water: वजन बढ़ने से आज के समय में हर कोई परेशान है. मोटापा को कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. इसके बावजूद भी वजन कम नहीं होता है. हालांकि वजन का बढ़ने का कारण बाहरी खानपान भी है. अधिक ऑयली और जंक फूड लोगों को न सिर्फ बीमार कर रहा है बल्कि लिवर पर भी इसका असर पड़ता है. लेकिन गर्मी में बढ़ते वजन से परेशान होने की जरुरत नहीं है. क्योंकि अगर आप सौंफ का पानी पीते हैं तो इससे भी वजन कम किया जा सकता है. सौंफ के पानी में जिंक, फॉस्फोरस, एंटीऑक्सिडेंट, मैगनीज. सेलेनियम आदि पाया जाता है. ‘पतंजलि’ के अनुसार, सौंफ का उपयोग औषधीय के रूप में किया जाता है. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल…

सौंफ का पानी पीने के फायदे

पाचन रहे दुरुस्त

अगर आप सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा. यह न सिर्फ पाचन के लिए फायदेमंद है बल्कि सौंफ का पानी डाइजेशन में भी मदद करता है.

लिवर को करें डिटॉक्स

खाली पेट सौंफ का पानी अगर कोई पीता है तो लिवर डिटॉक्स और क्लीन करता है. यह शरीर में फैट को जमा नहीं होने देता है.

कब्ज करें दूर

खाली पेट सौंफ का पानी पीने से कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है. आयुर्वेद में सौंफ का उपयोग औषधीय के रूप में किया जाता है. अगर आप रोजाना सौंफ का सेवन करते हैं तो इससे गैस, कब्ज और एसिडिटी आदि की समस्या से निजात मिल जाएगा.

 ब्लड प्रेशर रहे कंट्रोल में

सौंफ का पानी ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसे पीने से बीपी कंट्रोल में रहता है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बीपी को नियंत्रित करता है.

पेट को रखें स्वस्थ

सौंफ के पानी में पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इसे पीने से पेट संबंधी भी समस्याएं दूर होती हैं.  सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से पेट हेल्दी रहता है. इसमें पाए जाने वाले फाइबर पेट को लाभ पहुंचाते हैं.

Also Read: गर्मी और लू से खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

वजन करें कम

आप अगर रोजाना सौंफ का पानी पीते हैं तो तेजी से वजन और बैली फैट कम होता है. इसमें पाए जाने वाले फाइबर आपको लंबे समय भूख नहीं लगने देता है. यह पाचन के साथ-साथ डाइजेशन को मजबूत करता है.

ऐसे बनाएं सौंफ का पानी

सौंफ का पानी बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए एक कप पानी लें और उसमें एक चम्मच सौंफ डाल दें. रातभर के लिए इसे छोड़ दें और सुबह खाली पेट पानी को छान लें और पिएं. इससे वजन कम होगा और सभी शारीरिक समस्याएं भी दूर होती हैं. इसके अलावा आप चाहे तो एक चम्मच सौंफ लें और एक गिलास गुनगुना पानी में डाल लें और ऊपर से नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं. यह बैली फैट को कम करता है.

Also Read: रोजाना खूब खाएं दही, ये गंभीर बीमारियां कंट्रोल में रहेंगी

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola