How To Make Perfume At Home: मात्र 100 रुपये में घर पर बनाएं खुशबूदार परफ्यूम, जानें आसान विधि
Published by : Shinki Singh Updated At : 06 Oct 2025 5:48 PM
How To Make Perfume At Home : महंगे परफ्यूम को कहें अलविदा. जानें मात्र 100 रुपये में घर पर खुशबूदार परफ्यूम बनाने की सबसे आसान विधि.
How To Make Perfume At Home: परफ्यूम लगाना हर किसी को पसंद होता है.ताजगी से भरी खुशबू मन को फ्रेश कर देती है. लेकिन कई बार बाजार से महंगे परफ्यूम खरीदना जेब पर भारी पड़ने लगता है. ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है हम आपके लिये लाये हैं बजट फ्रेंडली परफ्यूम बनाने की आसान विधि. इस परफ्यूम को बनाने में अगर आप मात्र 100 रुपये खर्च करते हैं तो आप मनचाही खुशबू मिनटों में पा सकते हैं.
सामग्री
- बेस – 2 बड़े चम्मच वॉडल/रूई का अल्कोहल
- एसेंशियल ऑयल – आपकी पसंद की खुशबू (जैसे लैवेंडर, रोज, पुदीना)
- डिस्टिल्ड वाटर – 1 छोटा चम्मच
- स्प्रे बोतल – 1
विधि
बेस करें तैयार
- एक साफ़ बर्तन में अल्कोहल डालें.
- यह परफ्यूम का आधार है और खुशबू लंबे समय तक टिकती है.
खुशबू मिलाएं
- अल्कोहल में अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल्स डालें.
- आप चाहें तो दो या तीन खुशबू मिलाकर नया अरोमा बना सकते हैं.
पानी डालें
- अब मिश्रण में डिस्टिल्ड पानी मिलाएं.
- यह खुशबू को हल्का और बॉडी फ्रेंडली बनाता है.
मिक्स करें और सेट करें
- सब कुछ अच्छे से हिलाएं
- मिश्रण को स्प्रे बोतल में डालकर 24 घंटे ठंडी जगह पर रखें.
- इससे खुशबू और मजबूत होती है.
- आपका घर का बनाया़ हुआ खुशबूदार परफ्यूम तैयार है.
- इसे आप कपड़ों, बॉडी या गिफ्ट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
Also Read : Best Pink Lipstick for Indian Skin Tone: ये 5 बेस्ट लिपस्टिक शेड्स जो देंगे आपको परफेक्ट और फ्लॉलेस लुक
Also Read : Lipstick Hack: ग्लॉसी लिपस्टिक को मिनटों में बनाएं परफेक्ट मैट
Also Read : Lipstick Hack: बिना खर्च किए पैसा,3 आसान स्टेप्स में बनाएं ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










