ePaper

Best Pink Lipstick for Indian Skin Tone: ये 5 बेस्ट लिपस्टिक शेड्स जो देंगे आपको परफेक्ट और फ्लॉलेस लुक

Updated at : 25 Sep 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
Best Pink Lipstick for Indian Skin Tone

Best Pink Lipstick for Indian Skin Tone

Best Pink Lipstick for Indian Skin Tone : अगर आप कन्फ्यूज हैं कि कौन-सा शेड आपके लिए बेस्ट रहेगा तो यहां हम लाए हैं 5 ट्रेंडी और बेस्ट पिंक लिपस्टिक शेड्स जो आपको देंगे परफेक्ट और फ्लॉलेस लुक.

विज्ञापन

Best Pink Lipstick for Indian Skin Tone: फेस्टीव सीजन चल रहा है. हर कोई खूबसूरत दिखने के लिये हर कोशिश करता है.लड़कियों और महिलाओं को मेकअप करना बहुत ज्यादा पसंद है और यह बात भी नई नहीं है.नई बात यह है कि इंडियन स्किन टोन पर पिंक लिपस्टिक सबसे ज्यादा खिलती है और चेहरे को तुरंत ब्राइट लुक देती है. अगर आप कन्फ्यूज हैं कि कौन-सा शेड आपके लिए बेस्ट रहेगा तो यहां हम लाए हैं 5 ट्रेंडी और बेस्ट पिंक लिपस्टिक शेड्स जो आपको देंगे परफेक्ट और फ्लॉलेस लुक.

  • डस्टी रोज (Dusty Rose) : यह न्यूट्रल पिंक शेड हल्के ब्राउन और रेड टोन के साथ आता है. ऑफिस वियर और डेली लुक के लिए यह एकदम क्लासी और नैचुरल है. हर स्किन टोन पर आसानी से सूट करता है.
  • कोरल पिंक (Coral Pink) : पिंक में ऑरेंज का टच मिलकर इसे खास बनाता है.गर्मियों और दिन के फंक्शन के लिए परफेक्ट है. मीडियम से वार्म स्किन टोन पर यह चेहरे को तुरंत फ्रेश लुक देता है.
  • बेरी पिंक (Berry Pink / Deep Rose) : डीप पिंक के साथ हल्का प्लम टच इसे पार्टी-रेडी बनाता है.शाम की पार्टी या फेस्टिव लुक के लिए बेस्ट है. खासकर डार्क स्किन टोन पर यह बहुत ही रिच और ग्लैमरस लगता है.
  • मैजेंटा (Magenta) : वाइब्रेंट और बोल्ड लुक चाहती हैं तो यह शेड ट्राई करें. पिंक और वॉयलेट का कॉम्बिनेशन इंडियन स्किन के पीले अंडरटोन को बैलेंस करता है. गेहुंआ और डार्क स्किन पर बेहद खिलता है.
  • पीच पिंक (Peach Pink) : सॉफ्ट और नैचुरल फिनिश देने वाला यह शेड नो-मेकअप लुक के लिए परफेक्ट है. स्मोकी आई मेकअप के साथ भी यह खूब जंचता है. फेयर से मीडियम स्किन टोन पर खासतौर से अच्छा लगता है

Also Read : Lipstick Hack: ग्लॉसी लिपस्टिक को मिनटों में बनाएं परफेक्ट मैट

Also Read : Lipstick Hack: बिना खर्च किए पैसा,3 आसान स्टेप्स में बनाएं ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola