Lipstick Hack: बिना खर्च किए पैसा,3 आसान स्टेप्स में बनाएं ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट

Lipstick Hack
Lipstick Hack :बिना पैसा खर्च किए अपनी ग्लॉसी लिपस्टिक को मिनटों में मैट बना सकती हैं.तो चलिये जानतें आखिरकार कैसें हम पा सकते हैं खूबसूरत लिपस्टिक शेड.
Lipstick Hack: आजकल मैट लिपस्टिक का ट्रेंड जोरों पर है और हर कोई परफेक्ट मैट फिनिश चाहता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास ढ़ेर सारी ग्लॉसी लिपस्टिक होती हैं जिन्हें हम हर बार इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं.अगर आपके पास भी कोई ऐसी लिपस्टिक है और आप उसे मैट लुक देना चाहते हैं तो यह हैक आपके लिए है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस हैक के लिए आपको एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा.तो चलिए जानते हैं सिर्फ 3 आसान स्टेप्स में कैसे आप अपनी किसी भी ग्लॉसी लिपस्टिक को शानदार मैट फिनिश दे सकते हैं.
- लिपस्टिक लगाएं: सबसे पहले अपनी पसंदीदा ग्लॉसी लिपस्टिक को अपने होठों पर अच्छी तरह लगाएं. ध्यान रहे कि आप एक ही कोट लगाएं ताकि यह ज्यादा मोटी न हो.
- टिश्यू पेपर का इस्तेमाल : अब एक पतला टिश्यू पेपर लें और उसे अपने होठों के बीच रखकर हल्के से दबाएं. ऐसा करने से लिपस्टिक में मौजूद अतिरिक्त तेल टिश्यू पर आ जाएगा जिससे उसका ग्लॉसीपन कम हो जाएगा.
- कॉम्पैक्ट पाउडर का जादू : आखिरी स्टेप में एक छोटा मेकअप ब्रश लें और उस पर थोड़ा सा कॉम्पैक्ट पाउडर या ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं.अब इस पाउडर को होठों पर हल्के हाथों से डैब करें. इससे लिपस्टिक में बचा हुआ ग्लॉस पूरी तरह खत्म हो जाएगा और आपको एकदम परफेक्ट मैट लुक मिलेगा.
टिप्स एंड ट्रिक्स
- ज्यादा पाउडर लगाने से लिपस्टिक फ्लेक हो सकती है इसलिए हल्का ही लगाएं.
- इस ट्रिक को अपने फेवरेट शेड्स पर आजमाएं चाहे वो रोजमर्रा की हों या पार्टी शेड.
- इस हैक से लिपस्टिक का स्टे टाइम भी बढ़ जाता है.
Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय
Also Read : Lipstick Hacks: गर्मियों में ऐसे लगाएं लिपस्टिक,हर किसी की आप पर टिकी रहेगी नजर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




