बची हुई सब्जी से तैयार करें ये आसान रेसिपी, इन आइडियाज को करें ट्राई  

Updated:
विज्ञापन
बची हुई सब्जी से तैयार करें ये आसान रेसिपी, इन आइडियाज को करें ट्राई  

Leftover Sabji Recipe Ideas: लंच और डिनर के बाद बच गई है सब्जी तो फेंके नहीं. बची हुई सब्जी से तैयार करें ये मजेदार पकवान.

विज्ञापन

Leftover Sabji Recipe Ideas: अक्सर खाना खाने के बाद सब्जी बच जाती है. ऐसे में आप सब्जी को फेंकने के बजाय इससे नई रेसिपी तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ रेसिपी आइडियाज बताएंगे जिनसे आप बची हुई सब्जियों से टेस्टी डिश तैयार कर सकते हैं. 

पकौड़े बना लें 

मिक्स वेज की सब्जी बच गई है तो आप टेस्टी पकौड़े तैयार कर सकते हैं. बची हुई सब्जी को हल्का सा गर्म कर लें. बेसन, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक को मिक्स कर लें. इसमें सब्जी को डालें. चावल का आटा डाल दें और सभी चीजों को मिक्स कर लें. तेल में छोटे छोटे हिस्से डालकर पकौड़े को फ्राई कर लें. 

पराठा बना सकते हैं

आप पराठा तैयार कर सकते हैं. बची हुई सब्जी को आप मैश कर लें. इसे आप आटा में मिला लें. आटा में आप लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर मिला लें. आटा को गूंथ लें और ढककर थोड़ी देर छोड़ दें. इसके बाद आटे से लोई बना लें. लोई को गोल बेल लें. तवा कर्म करें और पराठा को दोनों तरफ से सेंक लें. 

सैंडविच तैयार करें

पनीर या मशरूम की बची हुई सब्जी से कुछ झटपट बनाना चाहते हैं तो सैंडविच ट्राई कर सकते हैं. ब्रेड स्लाइस को लें. इसके ऊपर आप हरी चटनी को लगा लें. ऊपर से सब्जी को डालकर फैला लें. इसके ऊपर आप कटे हुए प्याज, चिली फ्लेक्स और काली मिर्च का पाउडर डाल दें. आप चाहें तो ऊपर थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ चीज भी डाल सकते हैं. 

कचौड़ी तैयार करें 

अगर आपके पास आलू की सब्जी है तो कचौड़ी बना सकते हैं. आप आटा में तेल और नमक डालकर गूंथ लें.  एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें. प्याज डालें. इसके बाद धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डाल दें. बची हुई सब्जी को मैश करके डाल दें. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्का सा बेल लें और बीच में आलू का मिश्रण रखकर अच्छी तरह बंद करें. फिर कचौड़ी को तेल में डालकर फ्राई कर लें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola