स्नैक्स में जरूर ट्राई करें मूंग दाल मंगोड़ी, खूब पसंद आएगा स्वाद

Updated:
विज्ञापन

मूंग दाल मंगोड़ी रेसिपी (Image-Gemini)

Moong Dal Mangodi: स्नैक्स में कुछ नया खाने का कर रहा है दिल तो मूंग दाल मंगोड़ी है ना. इस टेस्टी स्नैक्स को बनाने की विधि आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Moong Dal Mangodi: चाय के साथ स्नैक्स में आपने समोसे और टोस्ट आदि तो बहुत खाए होंगे. एक बार मूंग दाल की मंगोड़ी को भी आप ट्राई करके देखें. इसका स्वाद चाय के मजे को दोगुना कर देगा. बच्चे तो एक बार चखने के बाद इसे बार-बार मांग कर खाएंगे. मूंग दाल की मंगोड़ी न सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि सेहत से भी भरपूर होती है. इसे खाने के बाद शरीर को ताकत भी मिलती है. तो चलिए आपके शाम की चाय का मजा बढ़ाने के लिए हम आपको इसे बनाने की रेसिपी बता ही देते हैं.

विज्ञापन

मूंग दाल मंगोड़ी बनाने की सामग्री

  • मूंग दाल – 250 ग्राम (छिलके वाली)
  • प्याज – 2
  • हरी मिर्च कटी – 4
  • हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
  • अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
  • नमक – स्वादानुसार

यह भी पढ़ें: चाय की चुस्की के साथ लें केला बज्जी का मजा, नोट करें रेसिपी

मूंग दाल मंगोड़ी बनाने की विधि

  • मूंग दाल की मंगोड़ी बनाने के लिए पहले तो छिलके वाली मूंग की दाल को एक बर्तन में रात भर के लिए भिगोकर रख दें.
  • सुबह दाल का पानी निकाल कर उसमें अच्छा पानी डालकर और हाथों से रगड़ें.
  • इसके छिलके उतर जाने के बाद फिर से अच्छे से धो लें.
  • अब आप मिक्सर में थोड़ी-थोड़ी दाल डालकर उसे दरदरा पीस लें.
  • फिर पिसी हुई दाल को एक गहरे तले वाले बर्तन में डाल दें.
  • इसके बाद पिसी हुई दाल में कद्दूकस किया अदरक, कटी हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
  • अब आप मंगोड़ी तलने के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
  • अब इस तेल में दाल के पेस्ट को हाथों में लेकर पकोड़ों की तरह बनाकर फ्राई कर लें.
  • मंगोड़ी के सुनहरा होने पर इसे कड़ाही से बाहर निकाल लें.
  • अब एक प्लेट में रखकर इसे आप चटनी या टोमैटो कैचअप के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Basket Chaat Recipe: शाम के नाश्ते में चटपटा खाने का करे दिल, तो ट्राई करें बास्केट चाट

यह भी पढ़ें: तड़का ब्रेड स्नैक के साथ बढ़ जाएगा चाय का स्वाद, नोट करें रेसिपी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola