ePaper

Hair Fall Remedy: बालों के झड़ने और पतले होने की अब नहीं रहेगी चिंता, इस तरह मेथी के तेल का करें इस्तेमाल

Updated at : 23 Jun 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
methi oil for hair

AI generated image

Hair Fall Remedy: अगर आपके बाल झड़कर पतले हो रहे हैं तो ऐसे में आपको मेथी के तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. मेथी के तेल के नियमित इस्तेमाल से आपके बालों में नयी जान आ सकती है.

विज्ञापन

Hair Fall Remedy: अगर आपके बाल काफी ज्यादा टूट रहे हैं या फिर समय के साथ पतले होते जा रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप किस तरह से मेथी के तेल का इस्तेमाल अपने बालों को झड़ने और पतले होने से बचाने के लिए कर सकते हैं. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें मेथी के तेल का जब आप नियमित तौर पर इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो यह आपके बालों को हेल्दी, घना और मजबूत बनने में मदद करता है और साथ ही बालों को तेजी से बढ़ने में भी मदद करता है. तो चलिए जानते हैं आप किस तरह से इस तेल को बना सकते हैं और इसका इस्तेमाल कैसे करना है.

मेथी का तेल बनाने की विधि

मेथी के तेल को घर पर बनाना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको मेथी के दानों की और एक कप नारियल या फिर सरसों के तेल की जरूरत पड़ेगी. इस तेल को बनाने के लिए आपको मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ देना है. जब बाप ऐसा करते हैं तो मेथी के दानों में मौजूद न्यूट्रिएंट्स को तेल में घुलने में काफी ज्यादा आसानी होती है. अगले दिन आपको इसे पानी से निकालकर अच्छे से पीस लेना है और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है. अब आपको एक पैन ले लेना है और उसमें नारियल या फिर सरसों के तेल को अच्छे से गर्म कर लेना है. इसके बाद जब यह तेल हल्का ठंडा हो जाए तो आपको इसमें मेथी के दानों का पेस्ट मिला देना है. इस मिक्सचर को कम तापमान में पकाएं और जब इसमें से मेथी की खुशबू आने लगे और तेल का रंग भी हल्का बदल जाए तो गैस को बंद कर दें. अब आपको इस तेल के ठंडे होने का इंतजार करना है और जब यह ठंडा हो जाए तो इसे छानकर एक अच्छे क्वालिटी के शीशी में भर लेना है.

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

बालों पर कैसे करें मेथी के तेल का इस्तेमाल

मेथी के तेल का बालों पर इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको इस्तेमाल से पहले तेल को हल्का गर्म कर लेना है और अपनी उंगलियों की मदद से स्कैल्प को मसाज करना है. इस तेल को बालों पर घंटेभर के लिए छोड़ दें और अंत में बालों को धोने के लिए एक माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें.

दही और मेथी के तेल का इस्तेमाल

दही और मेथी के तेल का इस्तेमाल करके आप काफी आसानी से एक हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको दो चम्मच मेथी के तेल में दो चम्मच दही को मिला देना होगा. अब जो पेस्ट तैयार होगा उसे अच्छे से अपने बालों और स्कैल्प में लगा लेना है. अब आपको इसे अपने बालों पर 45 मिनट के लिए लगाकर छोड़ देना है. जब आप इस मास्क का नियमित तौर पर इस्तेमाल करते हैं तो आपके बाल सॉफ्ट और चमकदार बनते हैं.

ये भी पढ़ें: Dyed Hair Care: बालों में कलर नहीं टिकता ज्यादा दिनों तक? लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola