How To Grow Carrot: सलाद खाना जेब पर नहीं पड़ेगा भारी, अब घर पर आसानी से उगाएं गाजर का पौधा
Published by : Priya Gupta Updated At : 15 Jul 2025 2:19 PM
how to grow carrot (AI generated image)
How To Grow Carrot: आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे अपने घर या खेत में गाजर उगाने के बारे में, तो चलिए जानते है इसे लगाने और इसकी देखभाल के बारे में विस्तार से.
How To Grow Carrot: गाजर एक पौष्टिक जड़ वाली सब्जी है, जिसे उगाना बहुत आसान और खाने में फायदेमंद है. गाजर में विटामिन A, बीटा-कैरोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने, पाचन सुधारने और स्किन को बनाए रखने में मदद करती है. ऐसे में घर पर या खेत में गाजर उगाना बहुत आसान है. तो चलिए जानते हैं इस लेख में आसानी से अपने खेत या घर पर गाजर उगाने के बारे में.
गाजर कैसे उगाएं (How to Grow Carrot in Hindi)
- गाजर लगाने के लिए सबसे अच्छा समय जून से सितंबर और अक्टूबर से जनवरी तक का होता है.
- गाजर ठंडे मौसम में अच्छी तरह बढ़ता है. जब मौसम न बहुत ठंडा हो और न बहुत गर्म जैसे हल्की ठंड और ठंडी हवाएं चल रही होती हैं, तब गाजर लगाना सबसे अच्छा होता है. अगर मौसम बहुत गर्म है, तो गाजर के बीज ठीक से नहीं उगते.

मिट्टी कैसी होनी चाहिए?
- गाजर के लिए कोई भी मिट्टी या रेतीली दोमट (sandy loam) मिट्टी सबसे अच्छी होती हैं.
- इसे लगाने के लिए मिट्टी अच्छी तरह से भुरभुरी और गहरी होनी चाहिए, जिससे गाजर के जड़ आसानी से फैल सके.
- मिट्टी में पानी अच्छे से निकल जाने की जगह होनी चाहिए और उसमें गोबर की खाद मिलाना अच्छा होता है.
यह भी पढ़ें- How To Grow Corn Plant: मानसून के मौसम का उठाएं फायदा, जानिए मक्का लगाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें- Best Vegetables Plants In Monsoon: मानसून में लगाएं ये 6 बेस्ट सब्जियां, जानिए आसान तरीका
गाजर के बीज कैसे लगाएं? (How To Grow Carrot At Home)

- गाजर के बीज सीधे खेत या गमले में ही लगाए जाते हैं.
- इसके लिए गाजर के बीज को जमीन में हल्का दबाकर, उंगली के पहले लाइन जितनी गहराई पर बोए. लगाने के लिए हर बीज के बीच थोड़ी दूरी रखें, जिससे पौधा आसानी से बढ़ सके. गाजर का बीज लगाने के बाद हल्का पानी दें.
देखभाल कैसे करें?
गाजर के पौधे में समय-समय पर जंगली घास निकालते रहते हैं, इसके लिए आप इसे बराबर काटते रहे, जिससे इसकी मिट्टी को ढीली और जड़ें अच्छी तरह बढ़ सकें. अच्छे से बढ़ने के लिए आप हल्का पानी देते रहें, लेकिन पानी ज्यादा भरने न दें. कीटों से बचाव के लिए नीम के तेल का छिड़काव करें.
यह भी पढ़ें- How To Grow Money Plant In Water: बालकनी को बनाना है सुंदर, इस तरह पानी में लगाएं मनी प्लांट
यह भी पढ़ें- How To Grow Banana Tree: बिना ज्यादा मेहनत के घर पर लगाएं केला का पौधा, जानिए सही देखभाल और मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










