How To Grow Corn Plant: मानसून के मौसम का उठाएं फायदा, जानिए मक्का लगाने का आसान तरीका

gardening tips (ai image)
How To Grow Corn Plant: मानसून में अगर आप भी कुछ ऐसा फसल लगाने का सोच रहे हैं, जो खाने में हेल्दी और सेहतमंद हो, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में मकई लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं.
How To Grow Corn Plant: मक्का एक बहुत फायदेमंद फसल है, जिसे गर्मी और बरसात के मौसम में आसानी से लगाया जा सकता है. इसका पौधा सीधा और हरा होता है, जिसमें भुट्टा (बाल) निकलता है और उस पर मक्के के दाने लगते हैं. मक्का के पौधे को हल्की बारिश और धूप पसंद होती है, इसलिए इसे मानसून की शुरुआत में लगाना अच्छा होता है. बारिश से मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे पौधा जल्दी बढ़ता है. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में अपने खेत या गार्डन में मकई का पौधा लगाने के बारे में.
मकई लगाने के लिए कैसा मौसम होना चाहिए?
मकई का पौधा लगाने के लिए गर्मी और बरसात का मौसम सबसे अच्छा होता है. इसे अप्रैल से जुलाई के बीच लगाना सबसे अच्छा होता है. इसके अलावा, जब मौसम गर्म हो और थोड़ी-थोड़ी बारिश शुरू हो जाए, तब मकई लगाना ठीक रहता है. इसे धूप और हल्की नमी वाला मौसम पसंद है.
यह भी पढ़ें- Best Vegetables Plants In Monsoon: मानसून में लगाएं ये 6 बेस्ट सब्जियां, जानिए आसान तरीका
मक्का कैसे लगाएं?
सबसे पहले जमीन की मिट्टी को अच्छी तरह मिला ले ऊपर से नीचे. अब खाद और गोबर मिलाकर मिट्टी तैयार करें. इसके बाद मकई के बीजों को गहराई में बोएं. इसके कुछ दिनों बाद समय पर पानी और गुड़ाई करते रहे, इससे अंकुरण के बाद पौधों में वृद्धि तेज होती है.

मक्के के पौधे से कैसे फल आते हैं?
मक्का का पौधा लगाने के 60-70 दिन बाद पौधों में फूल और मक्के की बलियां आती हैं. इसके बाद इसमें दाने बनते हैं. 80-90 दिनों में मक्के के दाने पक जाते हैं और कटाई करने के लिए तैयार हो जाते हैं.
पौधे की देखभाल कैसे करें
फालतू घास को हटाते रहें और समय-समय पर इससे पानी देते रहे, जरूरत के अनुसार खाद डालें. कीट और खराब होने से बचाने के लिए इसमें दवाएं छिड़कें. सही देखभाल से फसल अच्छी और बड़ी होती हैं.
यह भी पढ़ें- How To Grow Banana Tree: बिना ज्यादा मेहनत के घर पर लगाएं केला का पौधा, जानिए सही देखभाल और मौसम
यह भी पढ़ें- How To Grow Money Plant In Water: बालकनी को बनाना है सुंदर, इस तरह पानी में लगाएं मनी प्लांट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










