तांबे के बर्तन साफ करने के लिए अपनाएं क्रिएटर शशांक का तरीका

तांबे के बर्तन (AI generated Image)
How To Clean Copper Utensils: अगर आपके भी घर पर रखे तांबे के बर्तन गंदे या रंग में फीके हो गए हैं, तो आप कंटेंट क्रिएटर शशांक के इंस्टाग्राम अकाउंट @alshihacks शेयर तांबे के बर्तन को साफ करने का तरीका अपना सकते हैं.
How To Clean Copper Utensils: तांबे के बर्तन कई घरों में खाना बनाने और पानी रखने के काम आते हैं. इसे रोजाना के इस्तेमाल में रखा जाता है, लेकिन समय के साथ ये गंदे और फीके दिखने लगते हैं. अगर इन्हें साफ न किया जाए, तो बर्तन पर जंग या काले दाग लग जाते हैं और चमक भी चली जाती है. इसलिए तांबे के बर्तन की अच्छे से सफाई करना बहुत जरूरी हैं. इस आर्टिकल से आप तांबे के बर्तन को साफ करने का तरीका जान सकते हैं, जो आपके बहुत काम आएगा.
तांबे के बर्तन कैसे साफ करें?
- सबसे पहले आप एक मिट्टी का दीया लें और इससे बारीक पाउडर बना लें.
- अब इसमें एक चम्मच सिरका और एक चम्मच नमक डालें. इसे अच्छी तरह मिलाएं जब तक ये सेमी-सॉलिड पेस्ट न बन जाए.
- अब इस पेस्ट को तांबे के बर्तन पर बराबर लगाएं. पहले सिर्फ एक साइड लगाकर फर्क देख सकते हैं. इसे 1 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से रगड़ें. कुछ देर में ही आप देखेंगे कि पीतल का फीका रंग उतर गया और चमक वापस आ गई.
- लास्ट में आप बर्तन को पानी से धोकर साफ कपड़े से पोछें, आपके बर्तन फिर से चमकदार हो जाएंगे. इस तरह आप आसानी से तांबे के बर्तन को साफ कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Cleaning Tips: कपड़ों के जिद्दी से जिद्दी दाग होंगे झट से गायब, बस इस्तेमाल ये घरेलु नुस्खे
यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो
यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




