जिम नहीं जाते फिर भी चाहिए जॉन अब्राहम जैसी बॉडी? घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी और नेचुरल प्रोटीन पाउडर

Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Jul 2025 10:20 PM

विज्ञापन

Pic Credit- Freepik

Homemade Protein Powder: जिम जाएं या न जाएं, मसल्स चाहिए तो प्रोटीन जरूरी है. लेकिन बाजार से मिलने वाले पाउडर के साइड इफेक्ट्स से बचना है तो घर पर बनाएं तीन शानदार होममेड प्रोटीन पाउडर. बादाम, ओट्स, काजू, अखरोट और हेल्दी सीड्स से बना यह नेचुरल पाउडर आपकी एनर्जी भी बढ़ाएगा और मसल्स भी मजबूत करेगा.

विज्ञापन

Homemade Protein Powder: जब फिट रहने की बात आती है तो सबसे पहले हमारा ध्यान जाता प्रोटीन पर जाता है. ये हमारे शरीर की मांसपेशियों के साथ साथ त्वचा, बालों और कोशिकाओं की मरम्मत और ग्रोथ के लिए जरूरी होता है. अधिकतर लोग दाल, फल, सब्जियां और नट्स से प्रोटीन लेते हैं, लेकिन कई लोग जिम और फिटनेस गोल्स के लिए मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर का सहारा लेते हैं. हालांकि, डॉक्टरों की मानें तो बाजार में बिकने वाला सिंथेटिक प्रोटीन पाउडर लंबे समय तक लेने से लिवर और किडनी पर असर डाल सकता है. ऐसे में क्यों न घर पर ही हेल्दी, नेचुरल और टेस्टी प्रोटीन पाउडर तैयार किया जाए वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के! आइए जानते हैं 3 बेहद आसान और ताकतवर होममेड प्रोटीन पाउडर रेसिपीज.

ओट्स और बादाम से बनेगा फुल एनर्जी वाला डोज

जरूरी सामग्री: ओट्स – 2 कप
बादाम – ½ कप

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले बादाम को हल्का रोस्ट कर लें.
  • अब इन्हें ओट्स के साथ मिक्स करके मिक्सर ग्राइंडर में बारीक पीस लें.
  • लीजिए तैयार हो गया आपका हाई-प्रोटीन पाउडर.
  • इसे रोज सुबह या शाम गर्म दूध में मिलाकर लें. यह आपकी मसल्स बिल्डिंग और एनर्जी दोनों में मददगार साबित होगा.

Also Read: इस मानसून मैदे को कहें अलविदा, आ गया है पिज्जा का हेल्दी वर्जन वो भी देसी स्वाद में, जानें रेसिपी

अखरोट, बादाम और काजू तीन सुपरनट्स एक साथ!

सामग्री: बादाम – 1 कप
अखरोट – ½ कप
काजू – ½ कप

बनाने का तरीका

  • तीनों नट्स को हल्का-सा रोस्ट करें. हालांकि ध्यान रखें कि इसे आप ज्यादा देर तक न भूनें नहीं तो इसमें कड़वाहट आ जाएगी.
  • ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर में बारीक पीस लें.
  • अब तैयार पाउडर को किसी एयरटाइट जार में भर लें.
  • अब इस प्रोटीन पाउडर को दूध के साथ लें.

ड्राई फ्रूट्स और सीड्स से भरपूर मल्टी-न्यूट्रिशनल पाउडर

सामग्री : बदाम – 1 कप
अखरोट व मूंगफली- ½ कप
काजू और पिस्ता- ¼ कप
खरबूजे, कद्दू, सूरजमुखी, अलसी के बीज – 2-2 चम्मच
चिया सीड्स – 2 चम्मच
सूखे खजूर – ¼ कप (कटे हुए)

बनाने का तरीका

  • नॉन-स्टिक पैन में सारे नट्स और बीजों को हल्का-हल्का रोस्ट कर लें.
  • ठंडा होने पर चिया सीड्स और कटे हुए खजूर के साथ मिक्स करें.
  • अब सबको ब्लेंडर में डालें और बारीक पाउडर बना लें.
  • यह सुपर हेल्दी प्रोटीन मिक्स बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए फायदेमंद है.

कैसे करें सेवन?

  • रोज 1-2 टेबलस्पून गर्म दूध, ओटमील या स्मूदी में मिलाएं
  • सुबह नाश्ते में या शाम के स्नैक्स टाइम पर लें
  • एक्सरसाइज के बाद एनर्जी बूस्टर के रूप में इसे इस्तेमाल कर सकते हैं

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Also Read: सावन में खाना है चटकदार स्नैक तो बनाएं वेजिटेबल लॉलीपॉप, शाकाहारी भोजन में लगेगा क्रिस्पी-क्रिस्पी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola